मुंबई, 18 फरवरी। अभिनेता सलमान खान के पिता और दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार 90 वर्षीय सलीम खान की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और कड़ी निगरानी की जा रही है।

publive-image

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ने से मस्तिष्क के दाहिने हिस्से में आंतरिक रक्तस्राव हुआ। अस्पताल के स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि विशेषज्ञों की टीम उनका इलाज कर रही है। डॉ. जलील पारकर ने जानकारी दी कि न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया की टीम उपचार में जुटी है।

डॉक्टर जलील पारकर ने जानकारी दी कि सलीम खान की कोई सर्जरी नहीं की गई है। उन्हें ब्रेन में बहुत ही मामूली Brain hemorrhage हुआ था, जिसके लिए एक प्रोसिजर किया गया है। फिलहाल उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. अगर सब कुछ ठीक रहा, तो कल तक उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा।

18 फरवरी को उनकी सर्जरी की जाएगी

बताया जा रहा है कि 18 फरवरी को उनकी सर्जरी की जाएगी। इस बीच सलमान खान समेत पूरा खान परिवार अस्पताल में मौजूद है। परिवार के सदस्य और करीबी मित्र भी हालचाल लेने पहुंचे हैं। सभी ने सलीम खान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। खान परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

मजबूती के साथ खुला बाजार : सेंसेक्स-निफ्टी में हल्की बढ़त, निवेशकों की सतर्क नजर

मध्यप्रदेश बजट 2026: गरीब, महिला, किसान और युवाओं के कल्याण का बजट 4,38,317 करोड़ का कुल बजट,

राष्ट्रपति मैक्रों बोले ‘जय हो’ : मुंबई में प्रधानमंत्री मोदी के साथ दोस्ती का नया अध्याय

कूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा : मादा चीता गामिनी ने फिर तीन शावकों को दिया जन्म