एपस्टीन मामले में ब्रिटेन के राजघराने से पहली गिरफ्तारी हुई है। 19 फरवरी गुरुवार को किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें सार्वजनिक पद पर रहते हुए गलत बर्ताव के शक में पकड़ा गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने उन्हें सैंड्रिंघम में उनके घर से हिरासत में लिया। बता दें कि एंड्रयू का आज ही जन्मदिन भी है।

एपस्टीन मामले में पीड़िता रही वर्जीनिया गिफ्रे ने प्रिंस एंड्रयू के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप में कहा गया था कि 2001 में जब वह 17 साल की थी तब प्रिंस एंड्रयू ने उनका यौन शोषण किया था। हालांकि, एंड्रयू ने ग्रिफे के सभी आरोपों को खारिज किया था।

एपस्टीन फाइल खुलने के बाद सामने आए थे प्रिंस एड्रयू के फोटो

गिफ्रे की अप्रैल 2025 में मौत हो गई थी। इसकी वजह आत्महत्या बताई गई थी। अमेरिका में ट्रंप सरकार ने एपस्टीन की फाइलों को खोला तो उनमें प्रिंस एंड्रयू के कई अपत्तिजनक फोटोग्राफ सामने आए, मीडिया के द्वारा लगातार बिट्रेन के शाही परिवार से सवाल पूछे जाने लगे। 

publive-image

फोटो में प्रिंस एंड्रयू हैं, जिनका हाथ 17 वर्षीय वर्जिनिया गिफ्रे की कमर पर है। फोटो 10 मार्च 2001 को लंदन में एपस्टीन की गर्लफ्रेंड मैक्सवेल के घर पर ली गई थी।

जेफ्री एपस्टीन की ये तस्वीर जस्टिस डिपार्टमेंट ने दिंसबर 2025 में जारी की थी। इसमें वे 5 महिलाओं की गोद में लेटे हुए हैं।

प्रिंस एंड्रयू की ये तस्वीर जस्टिस डिपार्टमेंट ने दिंसबर 2025 में जारी की थी। इसमें वे 5 महिलाओं की गोद में लेटे हुए हैं।

अमेरिका में जस्टिस डिपार्टमेंट ने 30 जनवरी को यह तस्वीर जारी की थी। इसमें एंड्रयू एक महिला के ऊपर घुटनों के बल झुके हुए दिख रहे हैं।

 30 जनवरी को जारी की गई इस तस्वीर ने एंड्रयू की मूशकिले बढ़ा दीं इसमें एंड्रयू एक महिला के ऊपर घुटनों के बल झुके हुए दिख रहे हैं।

बिट्रिश पीएम बोले - कानून से उपर कोई नहीं

जब प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से इस विषय के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने बीबीसी से कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, जिसके पास भी कोई जानकारी है, उसे गवाही देनी चाहिए।

publive-image

किंग चार्ल्स ने अपने छोटे भाई एंड्रयू की गिरफ्तारी पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि कानून को अपना काम करने दिया जाएगा। इस मामले की पूरी, निष्पक्षता से जांच की जाएगी और यह काम संबंधित अधिकारी करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक जांच चल रही है, इस मामले पर आगे टिप्पणी करना ठीक नहीं होगा।

किताब में लिखी अपने उत्पीड़न की कहानी

वर्जिनिया गिफ्रे ने साल 2011 में अमेरिका के हाई प्रोफाइल वेश्यावृत्ति नेटवर्क का खुलासा कर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। उसने अपने साथ हुए यौन शोषण और तस्करी का खुलासा किया था। उसने कहा था कि जब वह सिर्फ 15 साल की थी तभी से एपस्टीन के गिरफ्त में फंस गईं थी।

वार्जिनिया गिफ्रे ने अपनी किताब 'नो बॉडीज गर्ल' कई खुलासे किए जिसमें उन्होंने बताया कि जेफ्रि उसे कई हाई प्रोफाइल लोगों से संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। वर्जिनिया ने कई बार अपने इंटरव्यू में ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू के साथ अपनी मुलाकातों का भी जिक्र किया था। उन्होंने बताया था की प्रिंस एंड्रयू ने भी उनके साथ यौनसंबंध बनाए । 

Nobody's Girl eBook by Virginia Roberts Giuffre - EPUB | Rakuten Kobo India

एंड्रयू को हो सकती है उम्रकैद 

इंग्लैंड में सार्वजनिक पद पर रहने हुए कदाचार गंभीर अपराध माना जाता है। इस अपराध में यह साबित होना जरूरी है कि व्यक्ति को पता था कि वह गलत कर रहा है, फिर भी उसने ऐसा किया। इस अपराध में अधिकतम सजा उम्रकैद हो सकती है। इस मामले की सुनवाई सिर्फ गंभीर आपराधिक आरोप के तहत अदालत में की जा सकती है।

मौत से कुछ दिन पहले वर्जिनिया एक हादसे का शिकार हो गई थीं। उसने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी और कहा था कि वह ज्यादा दिन जिंदा नहीं रह पाएगी।

publive-image

राजधानी भोपाल को रफ्तार देगा 2026 का बजट: मेट्रो, सड़क और अस्पतालों के लिए राशि बढ़ाई

कृषि क्षेत्र में इस बार 1 लाख 15 हजार करोड़ का प्रावधान, जनमन योजना में प्रदेश देशभर में पहले स्थान पर:-मंत्री प्रहलाद पटेल

मुफ्त की रेवड़ी पर फिर शीर्ष अदालत ने जताई चिंता, कहा- सरकारें सब मुफ्त में देती रहेंगी तो लोग काम ही क्यों करेंगे

एआई निवेश की बड़ी घोषणा: मुकेश अंबानी बोले: जियो सात वर्षों में 10 लाख करोड़ रुपये लगाएगी