राजस्थान के उदयपुर में अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के विवाह समारोह की रस्में शुरु हो चुकी हैं। बुधवार को हल्दी की परंपरा निभाई गई, जबकि आज मेहंदी का कार्यक्रम रखा गया है। गुरुवार को दोनों वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। विवाह समारोह को पारिवारिक रखा गया है, जिसमें केवल परिजन और चुनिंदा अतिथि ही शामिल होंगे।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/25/whatsapp-image-2026-02-24-at-15214-pm-1_1771997216-606451.jpeg)
समारोह स्थल को पीले पुष्पों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। हल्दी सेरेमनी के फोटो विजय ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी आरवीआर इवेंट्स एंड डिजाइन कंपनी को सौंपी गई है।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/25/collage_1772020331-775356.jpg)
मंगलवार रात संगीत समारोह आयोजित हुआ, जहां दोनों कलाकार एक-दूसरे का हाथ थामकर पहुंचे। प्रवेश द्वार पर उनकी तस्वीरों की विशेष प्रदर्शनी लगाई गई थी। परिवारजनों और मित्रों ने दक्षिण भारतीय और हिंदी फिल्मों के गीतों पर प्रस्तुति दी। विजय और रश्मिका ने भी विशेष नृत्य प्रस्तुति दी, जिसने माहौल को उत्साह से भर दिया।
कई मेहमान शादी में पहुंचे
फिल्म जगत से कई प्रमुख हस्तियां wedding में शामिल होने पहुंची हैं। ‘अर्जुन रेड्डी’ और ‘एनिमल’ के निर्देशक संदीप रंगा वांगा भी समारोह में मौजूद रहे। दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री आयशा, आशिका रंगनाथ, निर्देशक तरुण भास्कर और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा भी पहले ही उदयपुर पहुंच चुके हैं। विवाह की वैदिक विधियां संपन्न कराने के लिए दक्षिण भारत से पुरोहित बुलाए गए हैं।
लगभग 200 अतिथि होंगे शामिल
सूत्रों के अनुसार विवाह में लगभग 200 अतिथि शामिल होंगे। हैदराबाद में 3 और 4 मार्च को स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें दक्षिण और हिंदी फिल्म उद्योग की अनेक जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस अवसर पर दोनों को शुभकामनाएं भेजी हैं।
अतिथियों के लिए दक्षिण भारतीय, पंजाबी और जापानी व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई है। पूरे आयोजन को सादगी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न किया जा रहा है।
पीएम मोदी ने पत्र भेजकर बधाईयां दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने rashmika-mandanna और vijay Deverakonda को बधाई संदेश भेजा है। पीएम ने दोनों को आशीर्वाद दिया है। संदेश में ‘सखा सप्तपदी भव’ का जिक्र करते हुए कहा कि सात कदम साथ चलने के बाद दूल्हा-दुल्हन जीवन भर के साथी और सच्चे दोस्त बन जाते हैं।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/25/whatsapp-image-2026-02-25-at-11735-pm_1772005813-569932.jpeg)
मणिपुर में नष्ट की गई आठ एकड़ अफीम की खेती
इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचा, अब क्या हैं भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/25/vijay-rashmika-haldi-ceremony-2026-02-25-20-39-52.jpg)