एपी ढिल्लों ने धोनी और सलमान खान के साथ शेयर की एडवेंचर फोटो

मिट्टी में सने दिखे रैपर, एक्टर और क्रिकेटर

एपी ढिल्लों पॉपुलर रैपर इन दिनों अपने वन ऑफ वन इंडिया टूर की सफलता के बाद सुर्खियों में हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिन्होंने फैंस को चौंका दिया है। इन तस्वीरों में एपी ढिल्लों के साथ सलमान खान और एमएस धोनी भी नजर आ रहे हैं। लेकिन मज़े की बात तो यह है कि तीनों मिट्टी और कीचड़ में सने हुए दिख रहे हैं, लेकिन उनके चेहरे पर खुशी और मस्ती की साफ झलक दिख रही है।

एपी ढिल्लों ने धोनी और सलमान खान के साथ शेयर की एडवेंचर फोटो, मिट्टी में सने  नजर आए एक्टर-रैपर और क्रिकेटर - Ap Dhillon Shares Pictures From Muddy Off  Road Adventure With

पनवेल फार्महाउस में हुआ मजेदार एडवेंचर

एपी ढिल्लों की ये तस्वीरें सलमान खान के पनवेल फार्महाउस से शेयर की हैं। यहां तीनों ने मिलकर कीचड़ भरा एडवेंचर किया। वे ऑल-टेरेन व्हीकल (ATV) चला रहे थे, जो कि कीचड़ में फंस गई थी। एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि गाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रही है।

ढिल्लों ने कैप्शन मजाकिया अंदाज में लिखा –
“आपको क्या लगता है इसे किसने क्रैश किया?”

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया –
“बहुत मजा आया।”

फैंस की मजेदार प्रतिक्रियाएं

तीनों स्टार्स की एक साथ तस्वीरें देखकर फैंस काफी खुश हुए और इस तस्वीरें को काफी पसंद भी किया। सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। सलमान, धोनी और एपी ढिल्लों की यह दोस्ताना और मस्ती भरी केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आ रही है।

कपड़ों पर मिट्टी-कीचड़ में फंसी गाड़ी, धोनी संग सलमान का एडवेंचर, सिंगर ने  दिखाई झलक - Salman khan adventure off roading with ms dhoni panvel  farmhouse ap dhillon shares photos tmovf

पहले भी साथ आ चुके हैं सलमान और एपी ढिल्लों

यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान और एपी ढिल्लों साथ नजर आए हों। इससे पहले भी 
सलमान एपी ढिल्लों के गाने ‘ओल्ड मनी’ के म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं। उस वीडियो में संजय दत्त भी थे। उस गाने को फैंस ने खूब पसंद किया था।

एपी ढिल्लों का नया गाना

हाल ही में एपी ढिल्लों ने अपना नया गाना ‘रातां लम्बियां’ रिलीज किया है।
यह एक रॉक स्टाइल गाना है और युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है।

सलमान खान की आने वाली फिल्म

फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ में सलमान खान जल्द ही नजर आएंगे। यह फिल्म 2020 के गलवां घाटी संघर्ष पर आधारित है।

फिल्म के डायरेक्टर हैं अपूर्वा लखिया और इसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं।
यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

धोनी का अलग अंदाज

आमतौर पर एमएस धोनी को शांत और गंभीर देखा जाता है, लेकिन इन तस्वीरों में उनका मस्ती भरा अंदाज फैंस ने खूब पसंद आ रहा है। कीचड़ में सने हुए धोनी का यह रूप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एपी ढिल्लों, सलमान खान और एमएस धोनी की यह अनोखी मुलाकात फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और फैंस अब ऐसी और झलकियों का इंतजार कर रहे हैं।

डब्ल्यूपीएल 2026: हरमनप्रीत का कप्तानी जलवा, कैरी की फिनिशिंग क्लास; मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को सात विकेट से हराया

तमिल संस्कृति दुनिया की अमूल्य विरासत, पोंगल से मिलता है प्रकृति और समृद्धि का संदेश: प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल–इंदौर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : खजूरी इलाके में SUV और स्कॉर्पियो की टक्कर, 3 की हालत नाजुक

गंगासागर में मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी