/filters:format(webp)/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/01/sudesh-goad-2026-02-01-19-39-51.jpeg)
केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के एक दशक के कार्यकाल को यदि प्रशासनिक भाषा के नजरिये से देखा जाए, तो यह दौर केवल योजनाओं और नीतियों का नहीं, बल्कि शब्दों, संक्षेपों और आकर्षक नामों का भी रहा, जिन्हें अंग्रेजी में Acronyms/Backronyms कहा जाता है। एक्रोनिम एक संक्षिप्त रूप है जो कई शब्दों वाले नाम या वाक्यांश के शुरुआती अक्षरों से बनता है। JAM से लेकर AMRUT,BHIM, UDAN, GOBAR-DHAN, PRAGATI और NITI Aayog तक, सरकार ने योजनाओं को ऐसे नाम दिए जो याद भी रहें और संदेश भी दें। मोदी युग में एक्रोनीम्स केवल संक्षेप नहीं, बल्कि शासन की नई भाषा हैं- जहाँ नीति, प्रचार और पहचान तीनों एक ही शब्द में समा जाते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह केवल भाषाई प्रयोग नहीं, बल्कि शासन को जन-संचार और ब्रांडिंग से जोड़ने की सोची-समझी रणनीति है।
नीति से पहले नाम, नाम से पहले संदेश मोदी सरकार की कार्यशैली में एक खास पैटर्न दिखाई देता है।
कल बजट भाषण में वित्त मंत्री ने भी महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में SHE Mart (Self Help Enreprenuers Mart) खोले जाने का प्रस्ताव रखा था। एक्रोनिम के लिए पहले किसी सकारात्मक, सांस्कृतिक या भावनात्मक शब्द का चयन किया जाता है जैसे प्रगति, उड़ान, शक्ति, विकास, अमृत फिर उसी शब्द के अनुरूप उसका पूरा नाम गढ़ा जाता है। प्रशासनिक भाषा में इसे Backronym कहा जाता है। उदाहरण के तौर पर PRAGATI (Pro-Active Governance and Timely, Implementation), G RAM G ( Guarantee for Rozgar & Ajeevika Mission Grameen या UDAN (Ude Desh ka Aam Nagrik) ऐसे नाम हैं जो योजना की भावना को एक शब्द में समेट देते हैं।
सरकार का तर्क : सरल भाषा, सीधा संवाद
सरकार का पक्ष यह है कि जटिल सरकारी योजनाओं को आम नागरिक तक पहुँचाने के लिए अंग्रेज़ी-प्रधान नौकरशाही भाषा को सरल और संवादात्मक बनाने के लिए और योजनाओं को “फाइल” से निकालकर “जन-भाषा” में लाने के लिए एक्रोनीम्स आवश्यक हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, “जब योजना का नाम ही उसका उद्देश्य बता दे, तो जनता को समझाने के लिए लंबा भाषण नहीं देना पड़ता।”
राजनीतिक संप्रेषण का नया औज़ार
इन एक्रोनीम्स का उपयोग केवल योजनाओं तक सीमित नहीं रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषणों में राजनीतिक संदेश देने के लिए भी शब्दों के संक्षेप गढ़े हैं जैसे SCAM (समाजवादी पार्टी), RSVP (राहुल,सोनिया, वाड्रा, प्रियंका), VIKAS( विद्युत कानून सड़क), ROAD (Responsibility, Ownership, Accountability, Discipline) जिससे विपक्ष पर हमला भी हुआ और जनता तक बात भी सीधे पहुँची। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि यह शैली नारे और नीति के बीच की खाई को पाटने का काम करती है।हालाँकि आलोचक इसे “सरकारी मार्केटिंग” “नाम ज़्यादा, परिणाम कम” और “ब्रांडिंग ओवरगवर्नेंस” का उदाहरण बताते हैं। कुछ योजनाओं पर यह सवाल भी उठता है कि क्या आकर्षक नामों के पीछे ज़मीनी क्रियान्वयन उतना ही प्रभावी है?
भाषा से सत्ता तक
फिर भी यह स्पष्ट है कि मोदी सरकार के दौर में सरकारी शब्दावली केवल तकनीकी नहीं रही, बल्कि राजनीतिक, सांस्कृतिक और संप्रेषणीय हथियार बन गई है। यह बदलाव बताता है कि आज शासन सिर्फ फैसले लेने का नहीं, बल्कि कहानी कहने (Narrative Building) का भी माध्यम बन चुका है और उस कहानी की शुरुआत अक्सर एक छोटे, प्रभावशाली शब्द से होती है।
मोदी सरकार में प्रचलन में आए प्रमुख एक्रोनीम्स
- 5T- Talent, Tradition,Tourism, Trade, Technology
- 4P- People, Private, Public Partnership
- 3S- Skill, Scale, Speed
- AMRUT – Atal Mission for Rejuvenation and Urban Transformation, शहरी बुनियादी ढाँचा, जलापूर्ति, सीवरेज
- AIM – Atal Innovation Mission, नवाचार, स्टार्ट-अप संस्कृति
- BHIM – Bharat Interface for Money डिजिटल भुगतान
- BBBP – Beti Bachao Beti Padhao, बालिका संरक्षण व शिक्षा
- CHAMPIONS – Creation and Harmonious Application of Modern Processes for Increasing the Output and National Strength, MSME सहायता प्लेटफॉर्म
- DDU-GKY – Deen Dayal Upadhyaya Grameen Kaushalya Yojana, ग्रामीण कौशल विकास
- E-NAM – Electronic National Agriculture Market, डिजिटल कृषि मंडी
- GATI – PM Gati Shakti –नेशनल मास्टर प्लान, मल्टी-मॉडल इंफ्रास्ट्रक्चर
- GOBARDHAN – Galvanizing Organic Bio-Agro Resources Dhan, जैव-अपशिष्ट से ऊर्जा
- HRIDAY – Heritage City Development and Augmentation Yojana, विरासत शहरों का विकास
- JAM – Jan Dhan–Aadhaar–Mobile, वित्तीय समावेशन की त्रिमूर्ति
- KISAN – Krishi Infrastructure & Systems for Agriculture Network, कृषि सहायता ढांचा
- MUDRA – Micro Units Development & Refinance Agency,छोटे कारोबार को ऋण
- NITI Aayog – National Institution for Transforming India, नीति आयोग
- NAMAMI GANGE गंगा स्वच्छता मिशन (ब्रांड-एक्रोनीम)
- PM-SVANidhi – Pradhan Mantri Street Vendor’s AtmaNirbhar Nidhi, रेहड़ी-पटरी वालों को ऋण
- PUSHP- Progressive, Unstoppable, Spiritual, Humanity, Prosperous, विकसित भारत की खासियत
- SAGAR – Security and Growth for All in the Region, हिंद महासागर नीति
- SHAKTI – Scheme for Harnessing and Allocating Koyala Transparently in India, कोयला आवंटन
- SMART – Specific, Measurable, Achievable, Realistic, Time-bound, प्रशासनिक लक्ष्य मॉडल
- START-UP INDIA (ब्रांड-एक्रोनीम)
- TAPAS – Transparent and Accountable Public Administration System, प्रशासनिक सुधार
- UJALA – Unnat Jyoti by Affordable LEDs for All, एलईडी बल्ब योजना
- USTTAD – Upgrading Skills and Training in Traditional Arts/Crafts for Development, पारंपरिक कारीगर
- WAYU – Weather and Air Quality Forecasting System, प्रदूषण निगरानी
भोपाल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज 2026 के चुनाव में गोविंद गोयल की जीत
शेयर बाजार की शानदार वापसी, निवेशकों ने कमाए 4.62 लाख करोड़ रुपये
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/02/gemini_generated_image_gyv60gyv60gyv60g-2026-02-02-21-20-33.png)