XUV 3XO और XUV300 की संयुक्त बिक्री 4 लाख यूनिट्स के पार
स्वदेशी कार निर्माता महिंद्रा & महिंद्रा ने अक्टूबर 2025 में बड़ी कामयाबी हासिल की। कंपनी की XUV 3XO और XUV300 (प्री-फेसलिफ्ट मॉडल) की कुल घरेलू बिक्री 4,00,000 यूनिट्स पार कर गई।
जानकारी के मुताबिक अक्टूबर में XUV 3XO की 12,237 यूनिट्स बिकीं, जो अब तक की सबसे ज़्यादा मंथली सेल है।
Mahindra ने पहली जेनरेशन की XUV300 को 14 फरवरी, 2019 को लॉन्च किया था। इसके बाद इसका फेसलिफ्ट मॉडल XUV 3XO 29 अप्रैल, 2024 को आया। XUV 3XO के लॉन्च से लेकर अक्टूबर 2025 तक कुल 1,57,542 यूनिट्स बिक चुकी हैं। इसका हिस्सा कुल बिक्री में 39% है।
वित्त वर्ष 2025 Mahindra के लिए शानदार रहा। इस दौरान XUV 3XO की 1,00,905 यूनिट्स बिकी, जो पिछले साल इसी समय 54,726 यूनिट्स से 84% ज़्यादा है। पहले के फाइनेंशियल ईयर में XUV 3XO Scorpio के बाद दूसरी सबसे ज़्यादा बिकने वाली SUV थी और Bolero, XUV700 और Thar से आगे थी।
लेकिन इस फाइनेंशियल ईयर में XUV 3XO की रैंकिंग दो पायदान गिरकर चौथे नंबर पर आ गई। इस लिस्ट में Mahindra Scorpio N और Scorpio Classic (1,02,514 यूनिट्स), Thar और Thar Roxx (71,351 यूनिट्स) और Bolero (57,512 यूनिट्स) शामिल हैं। पहले सात महीनों में XUV 3XO का हिस्सा 15% रहा, जो पिछले साल 20% था।
राममय अयोध्या में अभिजीत मुहूर्त में इतिहास रचा गया, मंदिर के शिखर पर धर्मध्वज की स्थापना
महिला कबड्डी टीम ने दूसरी बार वर्ल्ड कप जीत कर बढ़ाया देश का गौरव
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2025/11/25/mahendra-2025-11-25-13-33-58.jpg)