बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

बिहार विधानसभा चुनाव ( Bihar Election 2025)में एनडीए की भारी जीत के बाद दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में उत्साह और जोश का माहौल बन गया। जैसे-जैसे रुझान साफ होते गए, कार्यकर्ताओं की भीड़ कार्यालय में उमड़ती गई। शाम 6 बजकर 51 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मोदी ने गमछा लहराकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया, जिसके जवाब में पूरा परिसर गमछों की लहरों से भर गया।

जेपी नड्डा ने कहा— जनता ने जंगलराज को नहीं, विकास को चुना

जश्न की शुरुआत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान किया है। नड्डा ने कहा कि जनता ने जातिगत राजनीति और गलत प्रचार को नकारते हुए एनडीए को भारी समर्थन दिया है।

एनडीए को 202 सीटों पर बड़ी जीत, महागठबंधन 35 पर सिमटा

243 सीटों वाली विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है, लेकिन एनडीए इससे कहीं आगे निकल चुका है।

एनडीए को 202 सीटें मिलीं

महागठबंधन को केवल 35 सीटें

भाजपा और जदयू दोनों ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

भाजपा – 91 सीटें

जदयू – 83 सीटें

LJP – 19 सीटें

HAM + RLM – कुल 9 सीटें

यह परिणाम बिहार की राजनीतिक दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

पीएम मोदी ने X पर लिखा— जनता ने हमारे विकास मॉडल को चुना

प्रधानमंत्री मोदी ("PM Modi)ने एनडीए की जीत पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि बिहार के लोगों ने एनडीए के चौतरफा विकास और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की उनकी प्रतिबद्धता पर भरोसा जताया है। उन्होंने नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को जीत की बधाई दी।

मोदी ने मंच से तीन बार कहा – भारत माता की जय

जब प्रधानमंत्री मंच पर पहुंचे, तो पूरा मुख्यालय तालियों से गूंज उठा। उन्होंने मंच से तीन बार ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाया। इस नारे ने कार्यकर्ताओं के उत्साह और उमंग को और बढ़ा दिया। मोदी ने कहा कि यह केवल एक चुनावी जीत नहीं है, बल्कि बिहार के विकास के लिए जनता के विश्वास की जीत है।

मोदी का कार्यकर्ताओं से जुड़ाव— जीत के हर मौके पर पहुंचते हैं मुख्यालय

यह पहली बार नहीं है जब बड़ी जीत के बाद मोदी सीधे मुख्यालय पहुंचे हों। इससे पहले दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद तथा लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद भी वे पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। यह परंपरा भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति उनके विशेष सम्मान को दर्शाती है।

modi bihar win
modi bihar win Photograph: (UNI)

जश्न में ढोल-नगाड़े, पटाखे और देशभक्ति के गीत

भाजपा मुख्यालय पूरी तरह उत्सव से सराबोर हो उठा। ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकर्ता नाचते रहे, एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाते रहे और प्रधानमंत्री की झलक पाने के लिए उमड़ते रहे। पूरा परिसर रोशनी, देशभक्ति के नारों और उत्साह से भरा दिखा।

बिहार में स्थिरता और विकास की नई उम्मीद

एनडीए की जीत बिहार के विकास, सुशासन और स्थिरता के प्रति जनता की आकांक्षाओं का प्रतीक है। यह जनादेश भविष्य की उन योजनाओं के लिए मजबूत नींव है जिनसे बिहार में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और अवसंरचना के क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे।

✨ स्वदेश ज्योति के द्वारा | और भी दिलचस्प खबरें आपके लिए… सिर्फ़ स्वदेश ज्योति पर!

7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे: कांग्रेस, भाजपा, आप और एमएनएफ ने दर्ज की अहम बढ़त

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एनडीए की प्रचंड बढ़त—लाइव ब्लॉग अपडेट

बिहार चुनाव के बीच गिरा शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 241 अंक टूटा, निवेशकों ने अपनाई सावधानी

ईडन गार्डन्स टेस्ट: पहले दिन साउथ अफ्रीका 159 पर ऑलआउट, बुमराह की घातक गेंदबाज़ी ने पलटा मैच