देश में कड़ाके की सर्दी, पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी हो रही है। और इसका असर सीधे मैदानी राज्यों में दिखने लगा है। जम्मू-कश्मीर में सोनमर्ग टनल के पास तेज बर्फबारी दर्ज की गई है।
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में 30 दिसंबर की शाम से लगातार बर्फ गिर रही है। यहां तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मध्य प्रदेश में भी सर्दी काफी बढ़ गई है। शहडोल जिले के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/naidunia/ndnimg/21122025/21_12_2025-season_first_snowfall_in_kashmir_fog_and_cold-687699.webp)
छत्तीसगढ़ के मैनपाट में रात का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं अंबिकापुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्रों में ओस जम गई है। राज्य के चार संभाग कोल्ड वेव की चपेट में हैं। राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है और मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में बारिश की चेतावनी दी है।
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। कुछ शक्तियों में लगभग शून्य दर्ज की गई। खराब मौसम के कारण दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर करीबन 148 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, जबकि 150 फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर रही हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है और कहा है कि CAT-III सिस्टम लागू किया गया है, जिससे फ्लाइट्स में देरी या रद्द होने की संभावना बनी हुई है।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/naidunia/ndnimg/17112025/17_11_2025-cold_intensifies_in_north_india_(1)-543720.jpg)
श्रीनगर एयरपोर्ट पर भी खराब मौसम का असर दिखा। यहां बुधवार को कुल 6 फ्लाइट्स रद्द की गईं। इनमें इंडिगो की 1, एयर इंडिया की 3, एयर इंडिया एक्सप्रेस की 1 और स्पाइसजेट की 1 फ्लाइट शामिल है।
असम के कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में सर्दी और खराब मौसम के वजह से सभी सरकारी और प्रांतीय स्कूलों की छुट्टियां 6 जनवरी तक कर दी गई हैं। निजी स्कूलों को अपने स्तर पर फैसला लेने के निर्देश दिए गए हैं।
1 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी राज्यों के निचले इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे सर्दी और शीतलहर का असर और बढ़ेगा।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/aajtak/images/story/202412/676a4027b1186-tourists-enjoying-in-snowfall-240122539-16x9-957053.jpg?size=1200:675)
2 जनवरी को भी उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरे की संभावना है। पहाड़ी राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के आसार हैं, जबकि निचले इलाकों में बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश में पूर्वी हिस्सों जैसे जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में सर्दी का असर ज्यादा दर्ज किया गया है। यहां कोहरे के साथ-साथ ताड़ हवाएं और दिनभर ठंड की स्थिति बनी हुई है।
छत्तीसगढ़ में भी ठंड का असर बहुत ज्यादा देखने को मिला है। मैनपाट में रात का तापमान 2 डिग्री और राज्य का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग कोल्ड वेव की चपेट में हैं।
हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर अगले 72 घंटे तक बर्फबारी की संभावना है। शिमला, सोलन और सिरमौर में बारिश हो सकती है।
हरियाणा में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने राज्य के 10 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है और कई जिलों में कोल्ड वेव की चेतावनी दी गई है।
पंजाब और चंडीगढ़ में आज यानी 31 दिसंबर से बारिश शुरू होने की संभावना है, जो 1 जनवरी तक जारी रह सकती है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है। पिछले 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
चमोली: सुरंग के अंदर ट्राली पलटी, 100 से ज्यादा मजदूर-इंजीनियर घायल
भारत बनाम श्रीलंका महिला टी-20: तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे आखिरी मुकाबले में भारत मजबूत स्थिति में
सेना और नौसेना को जल्द मिलेंगी 4.25 लाख क्लोज क्वार्टर बैटल कार्बाइन
पंजाब विधान सभा में वीबी-जी राम जी योजना के विरोध में केंद्र के खिलाफ सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2025/12/31/675a9a06f1792-snowfall-in-gulmurg-120833253-16x9-2025-12-31-12-51-17.jpg)