टी-20 विश्वकप 2026 का साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान का13वां मैच, अब तक की टी 20 विश्वकप के इतिहास में सबसे रोमांचक मैचों में से एक रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम 9 विकेट गंवाकर जैसे-तैसे मैच को टाई करने में सफल रही।
यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा था, टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 187 रन बनाए।
इसके बाद 1-1 ओवर का सुपर ओवर का मुकाबला शुरू हुआ। इसमें भी दोनों टीमों ने 17-17 रन बनाकर मुकाबला एक बार फिर टाई किया। इसके बात दूसरे सुपर ओवर मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 23 रन बनाए, अब अफगानिस्तान को जीत के लिए 6 गेंदों पर 24 रन चाहिए थे।
अफगानिस्तान के तरफ से नबी और उमरजई बैटिंग करने आए पहली गेंद डॉट गई, दूसरी गेंद पर नबी आउट हो गए, उनकी जगह गुरबाज आए अब 4 गेंदों में 24 रन चाहिए थे।
गुरबाज ने लगातार अगली तीन गेंदों में तीन छक्के लगाकर 18 रन बनाए लेकिन आखिरी गेंद पर कैच आउट हो गए और मैच साउथ अफ्रीका की झोली में चला गया।
SUPER OVER TIED! 🤯
— ICC (@ICC) February 11, 2026
Get to your screens now, broadcast details 📲https://t.co/NPykWM7qqY#T20WorldCup#SAvAFGpic.twitter.com/br2g9CEuPF
WOW! ANOTHER SUPER OVER!
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 11, 2026
We've never seen anything like this in the ICC Men's T20 World Cup.
You simply cannot miss this action.
ICC Men’s T20 World Cup | SA 🆚 AFG | LIVE NOW 👉 https://t.co/hgh4SaHBjkpic.twitter.com/x6HXtGAwic
पैसा वसूल रहा मैच
Pure chaos in the box! 🤯#PadamjeetSherawat, #MohammadKaif and #SabaKarim ride the drama of the SA vs AFG, double super over showdown! 😬😬
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 11, 2026
Watch now | ICC Men’s #T20WorldCup | #AUSvIRE | LIVE NOW 👉 https://t.co/jGP2pQtjsXpic.twitter.com/QY9Ydfdw0K
सुपर ओवर से पहले का रोमांच
खेल का असली मचा 20वें ओवर से शुरु हुआ, जहां 188 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही बांग्ला देश को मैच जीतने के लिए आखिरी ओवर में 13 रनों की दरकार थी। क्रीज पर नूर अहमद और फजलहक फारूकी बल्लेबाजी के करते हुए डटे थे, अफगानिस्तान के यहां 9 विकेट हो चुके थे। साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी का मोर्चा कगीसो रबाड़ा संभाले हुए थे।
ओवर की पहली ही गेंद पर विकेट मिला लेकिन बदकिस्मती से यह पहली गेंद ही नो बॉल निकली, फ्री-हिट भी मिली। इसके बाद एक वाइड और फिर फ्री-हिट ने साउथ अफ्रीका पर दबाव बढ़ा दिया। 19.2 बॉल पर नूर अहमद ने छक्का लगाकर मुकाबला अफगानिस्तान की तरफ मोड़ दिया। अब 4 गेंदों पर 5 रन चाहिए थे। अगली गेंद डॉट रही, लेकिन 19.4 पर फिर नो-बॉल हो गई, जिस पर नूर ने दो रन ले लिए और टीम जीत के बेहद करीब पहुंच गई।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/11/413302_1770805446-484305.jpg)
इसके बाद आखिरी 3 गेंदों पर सिर्फ 2 रन चाहिए थे। अगली गेंद पर नूर ने लॉन्ग-ऑफ की तरफ शॉट खेला और आसान दो रन का मौका बन गया, लेकिन यहीं मैच पलट गया। दूसरा रन लेते समय फजलहक फारूकी धीमे पड़ गए। रबाडा ने तेजी से गेंद उठाकर बेल्स उड़ा दीं। रिप्ले में साफ दिखा कि फारूकी का बैट हवा में था, जिसके चलते उन्हें रन-आउट दे दिया गया।
गुरबाज को डेविड मिलर ने गले लगाया
साउथ अफ्रीका के लिए रायन रिकेल्टन (61) और क्विंटन डी कॉक (59) ने शानदार अर्धशतक जड़े, जबकि डेविड मिलर 20 रन बनाकर नाबाद लौटे।
अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने 3 विकेट लिए, राशिद खान को 2 सफलताएं मिली, वहीं फजलहक फारूकी ने 1 विकेट हासिल किया।
188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान के लिए ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ने सबसे ज्यादा 84 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका की तरफ से लुंगी एनगिडी ने 26 रन देकर 3 विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
A brilliant display of bowling from Lungi Ngidi was vital in helping South Africa edge past Afghanistan👏
— ICC (@ICC) February 11, 2026
He is the @aramco POTM🏅
📝: https://t.co/imSDJnHAdrpic.twitter.com/WENxmHwmYz
ICC t20 World Cup
इंग-11अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाईब, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, नूर अहमद और मुजीब उर रहमान।
साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी।
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
क्या तेल लगाने से बढ़ता है रूसी?
कांग्रेस का संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन, 8 सांसदों के निलंबन वापस लेने की मांग
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/11/afg-vs-sa-t20-worldcup-2026-02-11-18-22-21.jpg)