राशिफल : 09 जनवरी, 2026

मेष

कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगी। बेहतर समन्वय से कामकाज में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में सहयोग मिलेगा। यात्रा शुभ रहेगी। माता पक्ष से लाभ संभव है। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।
शुभांक: 2, 4, 5

वृष

विरोधी नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर समय और धन खर्च हो सकता है। लेन-देन में स्पष्टता बनाए रखें। दोपहर से पहले का समय आपके पक्ष में रहेगा। कारोबारी गतिविधियों में प्रगति होगी। अटकी हुई समस्याओं को सुलझाने का प्रयास सफल रहेगा।
शुभांक: 2, 3, 7

मिथुन

पूर्व नियोजित कार्य आसानी से पूरे होंगे। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। अच्छे कार्यों के अवसर मिलेंगे। जरूरी काम सुबह निपटाना लाभदायक रहेगा। व्यापार में स्थिति मजबूत रहेगी। आर्थिक मामलों में सहयोग मिलेगा।
शुभांक: 2, 3, 5

Aaj ka Rashifal 2 January 2026: आज नए साल के दूसरे दिन इन 4 राशियों को  मिलेगी बड़ी सफलता, बन जाएंगे सभी काम! पढ़ें दैनिक राशिफल | Republic Bharat

कर्क

अपने कार्यों को प्राथमिकता दें। उत्साह और आशावाद से सक्रियता बढ़ेगी। आगे बढ़ने के अवसर लाभकारी सिद्ध होंगे। कुछ आर्थिक संकोच संभव हैं। कोई प्रिय वस्तु या नए वस्त्र-आभूषण मिल सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शुभांक: 3, 4, 6

सिंह

धार्मिक आस्था मजबूत होगी। अनावश्यक शंकाओं से मानसिक तनाव संभव है। कार्यभार बढ़ने से आराम प्रभावित हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कार्य पर ध्यान केंद्रित रखें।
शुभांक: 1, 3, 4

कन्या

परिवार का सहयोग कार्यों को आसान बनाएगा। समय कुछ नकारात्मक परिणाम दे सकता है। व्यापार में नए तालमेल बनेंगे। जीवनसाथी या मित्रों के साथ साझेदारी में लाभ होगा। इच्छित कार्य सफल होंगे।
शुभांक: 2, 5, 7

तुला

योजनाबद्ध कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। जोखिम से दूर रहना उचित रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचें। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे करें। उत्साह बना रहेगा। पुराने मित्र से भेंट संभव है।
शुभांक: 3, 6, 8

वृश्चिक

शत्रुओं से सतर्क रहें। संतान से संबंधित चिंता संभव है। खर्च बढ़ सकता है। भाई-बहनों से मतभेद हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय संतुलित रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मेलजोल से कार्य सफल होंगे।
शुभांक: 3, 6, 7

धनु

कारोबार में नए समन्वय बनेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दूसरों का भला करने से लाभ मिलेगा। किसी को नुकसान पहुंचाने से बचें। धार्मिक कार्यों में समय और धन खर्च होगा। कर्ज और रोग से राहत संभव है। इच्छित कार्य पूरे होंगे।
शुभांक: 2, 4, 6

मकर

यात्रा शुभ रहेगी। अपने कार्यों पर विशेष ध्यान दें। कार्यों को प्राथमिकता दें। विरोधी और कुछ करीबी लोग नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में सहयोग मिलेगा।
शुभांक: 4, 5, 6

कुंभ

धीरे-धीरे परिस्थितियां अनुकूल होंगी। मेल-मिलाप से लाभ मिलेगा। यात्रा से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। उत्साह और सक्रियता बनी रहेगी। लाभदायक कार्यों के अवसर मिलेंगे। इच्छित कार्य सफल होंगे।
शुभांक: 3, 6, 7

मीन

दोपहर के बाद आशाएं मजबूत होंगी। महत्वपूर्ण कार्य आज ही पूरे करें, बाद का समय व्ययकारी हो सकता है। भाई-बहनों से मतभेद संभव है। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। व्यापार में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। 
शुभांक: 1, 3, 5

रूस ने पहली बार यूक्रेन पर ओरेश्निक हाइपरसोनिक मिसाइल से हमला किया

आर्सेनल बनाम लिवरपूल: प्रीमियर लीग मुकाबला 0-0 से ड्रॉ

ईडी छापे पर ममता बनर्जी को इतनी घबराहट क्यों: भाजपा का तीखा सवाल

इंदौर सड़क हादसा: पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी सहित तीन युवाओं की दर्दनाक मौत, शहर में शोक की लहर