पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन
कानपुर , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 81 साल थी। वो काफी समय से बीमार चल रहे थे। अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई तो उन्हें किदवई नगर के एक नर्सिंग होम ले जाया गया। वहां से उन्हें कार्डियोलॉजी अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि उनकी मौत हार्ट रुकने की वजह से हुई।
श्रीप्रकाश जायसवाल तीन बार कानपुर से सांसद रहे। 2011 से 2014 तक वो कोयला मंत्री भी रहे। 1999, 2004 और 2009—इन तीनों चुनावों में उन्होंने कांग्रेस को कानपुर में जीत दिलाई। कानपुर की राजनीति में उनका बहुत बड़ा योगदान माना जाता है। इसलिए उनका जाना कांग्रेस और कानपुर दोनों के लिए बड़ी नुकसान की बात है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दुख जताते हुए कहा कि श्रीप्रकाश जायसवाल एक सच्चे और मेहनती कांग्रेसी थे। उन्होंने हमेशा कानपुर के लोगों के लिए काम किया। खड़गे ने उनके परिवार और समर्थकों के लिए संवेदना जताई।
वहीं वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि जायसवाल ने मुश्किल समय में यूपी कांग्रेस में बहुत अहम भूमिका निभाई और उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले का अशोकनगर में हादसा
कान की सुनने की शक्ति कम क्यों होती है? जानें 14 कारण और 10 बड़ी गलतियां जो बिल्कुल न करें
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2025/11/29/shriprakash-2025-11-29-17-45-05.webp)