मौसम ने बदली चाल: MP-तेलंगाना समेत 15 राज्यों में कोहरा, कश्मीर में बर्फबारी

नए वर्ष के पहले दिन से ही देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और गुजरात के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। वहीं तमिलनाडु, दिल्ली और मुंबई में भी बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है।

Weather:पहाड़ों से मैदान तक कंपकंपाती ठंड, घने कोहरे से आमजन प्रभावित;  हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट - Imd: Severe Cold Wave Grips North  India, Dense Fog ...

राजस्थान के करीब 20 जिलों में मावठा पड़ा है। और  बीकानेर में आधे घंटे तक ओलावृष्टि हुई, जबकि जयपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना समेत 15 राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई है। वहीं उत्तराखंड के चमोली जिले की नीति घाटी में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। राज्य के करीब 4 जिलों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

जनवरी में मौसम की संभावना

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में घने कोहरे का अलर्ट है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के निचले इलाकों में हल्की बारिश, और ऊंचाई वाले इलाको में बर्फबारी की संभावना है।
ठंडी हवाओं के चलते कई इलाकों में सर्दी और शीतलहर का असर और भी बढ़ सकता है।
दिल्ली में शीतलहर की शुरुआत हो सकती है और तापमान 5 डिग्री से नीचे जाने के आसार हैं।

IMD( भारत मौसम विज्ञान विभाग) का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जनवरी से मार्च तक अच्छी बारिश होने के संकेत है, जबकि पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से कम बारिश हो सकती है।
IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में सर्दी करीब तीन दिन ज्यादा रहेगी, जबकि राजस्थान में ठंड जल्दी खत्म होने की उम्मीद है।

15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन

कारों के नए फास्टैग पर केवाईवी अनिवार्यता 1 फरवरी से खत्म

ममदानी ने कुरान पर हाथ रखकर ली शपथ

एयर मार्शल नागेश कपूर बने वायु सेना के उप प्रमुख