C-5 से G-7 को झटका ? ट्रंप का प्रस्ताव दुनिया की राजनीति बदल सकता है
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक नया वैश्विक समूह बनाने का प्रस्ताव दिया है, जिसका नाम बताया जा रहा है C-5। इसमें अमेरिका, भारत, चीन, रूस और जापान ये पाँच बड़े देश एक साथ एक मंच पर बैठेंगे।
ये बात अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति की एक रिपोर्ट से सामने आई है। इसमें कहा गया है कि दुनिया में शक्ति का संतुलन बदल रहा है, इसलिए एक नया “कोर-5” बनाया जा सकता है।
इस मंच का काम होगा दुनिया के बड़े मुद्दों पर मिलकर फैसला लेना। जैसे :
– मध्य-पूर्व में शांति
– ऊर्जा की सुरक्षा
– सप्लाई चेन
– दुर्लभ खनिज
– टेक्नोलॉजी पर दबदबा
– और बड़े भू-राजनीतिक तनाव
सबसे बड़ा झटका यूरोप को लगा है, क्योंकि C-5 बनने पर G-7 जैसी पश्चिमी दुनिया की ताकत कमज़ोर पड़ सकती है। यूरोप में यह डर है कि अगर अमेरिका इस नए मंच को ज्यादा महत्व देगा, तो G-7 पहले जैसा मजबूत नहीं रहेगा। यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है जब अमेरिका के चीन और रूस से रिश्ते पहले से ही तनाव में हैं। फिर भी इन तीन महाशक्तियों के साथ भारत और जापान को एक मंच पर लाना दुनिया की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकता है।
विशेषज्ञ कह रहे हैं कि अगर C-5 वाकई बन जाता है, तो यह दुनिया का सबसे ताकतवर समूह बन सकता है क्योंकि इसके पास दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएँ, सबसे बड़ी सेनाएँ और सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी ताकतें होंगी।
भारत के लिए यह मौका भी है और चुनौती भी। मौका इसलिए क्योंकि भारत को वैश्विक फैसलों में बड़ी भूमिका मिलेगी। लेकिन चुनौती इसलिए क्योंकि चीन और रूस जैसे देशों के साथ बैठकर भी भारत को अपनी स्वतंत्र विदेश नीति और रणनीतिक संतुलन बनाए रखना होगा।
अभी तक साफ नहीं है कि भारत, चीन, रूस या जापान इस प्रस्ताव को मानेगे या नहीं। भारत ने अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत इस पर गहराई से विचार करेगा, क्योंकि यह समूह भविष्य की विश्व व्यवस्था बदल सकता है।
चीन और रूस की प्रतिक्रिया भी बहुत महत्त्वपूर्ण होगी। अगर इनमें से कोई देश इसके खिलाफ हुआ तो बात आगे नहीं बढ़ेगी। लेकिन अगर पाँचों देश मान गए, तो यह समूह दुनिया की राजनीति की नए सिरे से परिभाषा लिख सकता है। और G-7 का प्रभाव बहुत कम हो सकता है।
ट्रंप का यह प्रस्ताव एक बहुत बड़ी भू-राजनीतिक घटना बन सकता है। आने वाले दिनों में देशों की प्रतिक्रिया और अमेरिका की आधिकारिक घोषणा से साफ होगा कि C-5 सच में बनेगा या सिर्फ बातों में ही रह जाएगा।
सांसों को बनाए शुद्ध! घर में रखें ये 15 ताकतवर पौधे और पाएं 10 बड़े हेल्थ फायदे
इंडिगो संकट गहराया: DGCA ने 4 फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर सस्पेंड किए
राजस्थान में एथेनॉल प्लांट को लेकर हिंसा—किसान बोले: कलेक्टर-SP हटाओ, तभी बातचीत
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2025/12/12/143618-indian-2025-12-12-15-07-41.webp)