Trending News

March 22, 2025 9:13 PM

इंडिया गोट लैटेंट शो विवादित बयान, महाराष्ट्र का संस्कृति विभाग करेगा जांच

ndia-got-latent-show-controversy-ranveer-allahbadia-investigation

रणवीर अलाहबादिया और समय रैना पुलिस को बयान देने में नहीं कर रहे सहयोग

मुंबई। यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया के इंडिया गोट लैटेंट शो में दिए गए विवादित बयान की जांच महाराष्ट्र का संस्कृति विभाग भी करेगा। शुक्रवार को मंत्री आशीष शेलार की अध्यक्षता में संस्कृति विभाग ने रणवीर विवाद की जांच के आदेश दिए। मंत्री ऑफिस के मुताबिक, इंडियाज गॉट लैटेंट शो में अश्लीलता के बारे में विभाग को शिकायतें मिली थीं। ऐसे ही अन्य शो बिना उचित अनुमति के दर्शकों को टिकट देकर चलाए जा रहे हैं।

पुलिस कार्रवाई तेज

शुक्रवार को मुंबई पुलिस (खार स्टेशन) और असम पुलिस की टीमें भी रणवीर के वर्सोवा वाले फ्लैट पर पहुंचीं, लेकिन वह बंद मिला। रणवीर को आज मुंबई पुलिस (खार पुलिस स्टेशन) में पेश होना है, क्योंकि वे शुक्रवार को पेश नहीं हुए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रणवीर को अपने विवादित बयान की जांच के सिलसिले में 13 फरवरी को पुलिस के सामने पेश होने का कहा गया था, लेकिन वे नहीं आए।

समन और सुप्रीम कोर्ट में याचिका

पुलिस ने उन्हें दूसरा समन जारी कर 14 फरवरी को पेश होने को कहा था। अधिकारी ने कहा कि रणवीर ने पुलिस से अनुरोध किया था कि उनका बयान उनके घर पर ही दर्ज किया जाए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। असम में भी रणवीर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, इसलिए असम पुलिस भी पूछताछ करना चाहती है। इसके अलावा, रणवीर अलाहबादिया ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। इसमें उन्होंने अपने खिलाफ पूरे भारत में दर्ज एफआईआर को एक साथ जोड़ने की मांग की।

Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on whatsapp
Share on telegram