Trending News

April 25, 2025 8:56 AM

हरियाणा में महायज्ञ में बुलाए ब्राह्मणों पर गोलियां चलाईं

  • 23 घायल, गुस्साए लोगो ने की तोड़फोड़-पथराव
  • पुलिस ने लाठीचार्ज किया, कुरुक्षेत्र-कैथल रोड जाम

कुरुक्षेत्र । हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महायज्ञ में आए ब्राह्मणों पर शनिवार सुबह आयोजकों के सुरक्षा गार्डों ने फायरिंग कर दी। जिसमें लखनऊ से आए ब्राह्मण आशीष तिवारी को गोली लग गई। इससे ब्राह्मण भड़क गए। इसके बाद उनकी आयोजकों के साथ मारपीट हुई। इसमें अब तक 23 ब्राह्मण घायल हो चुके हैं। इसके बाद ब्राह्मण भड़क गए। वह यज्ञशाला से बाहर निकले और तोड़फोड़ व पथराव शुरू कर दिया। गुस्साए ब्राह्मणों ने महायज्ञ की यज्ञशाला का मुख्य द्वार तोड़ दिया। डंडे-पत्थरों से रोड पर लगे बैनर-होर्डिंग भी फाड़ दिए। फिर उन्होंने थीम पार्क के बाहर कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर जाम लगा दिया। वहां से गुजरने वाली गािड़यों को जबरन रोकना शुरू कर दिया। बवाल मचने का पता चलते ही कुरुक्षेत्र पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने शांत करने की कोशिश की। जब वे नहीं माने तो पुलिस ने हलका लाठीचार्ज कर वहां से हटाया। हालांकि विरोध करने वाले अब भी रोड पर जाम लगाकर बैठे हुए हैं।

ब्राह्मणों ने कहा कि बासी खाने का विरोध किया

इस मामले में प्रदर्शन कर रहे ब्राह्मणों ने कहा कि उन्हें लगातार बासी खाना दिया जा रहा था। जिसके विरोध पर उनकी पहले भी आयोजकों के बाउंसर यानी गार्डों से बहस हुई थी। ब्राह्मणों ने यह भी आरोप लगाया कि पहले दिन से ही बाबा के सुरक्षा गार्ड (बाउंसर) उन्हें किसी न किसी बात को लेकर परेशान कर रहे थे। कभी भी किसी के साथ मारपीट कर देते थे। कोई घूमता दिखाई देता तो उसे भी थप्पड़ या डंडा मार देते थे। आयोजक स्वामी शुभ ने इसको लेकर कहा कि यह सब शरारती तत्वों ने किया है। वे खुद भी मामले की जांच कर रहे हैं। वे क्यों चाहेंगे उनके यज्ञ में कोई विघ्न हो। जो आरोपी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on whatsapp
Share on telegram