महिला अधिकारियों ने संभाली सुरक्षा की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री की सुरक्षा की कमान उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) सुश्री बिट्टू शर्मा ने संभाली। उनकी अगुवाई में महिला पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम तैनात रही, जो मुख्यमंत्री के काफिले और उनकी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रही थी।

publive-image

मुख्यमंत्री की कार महिला चालक ने चलाई

मुख्यमंत्री के वाहन की कमान इंस्पेक्टर सुश्री इरशाद अली ने संभाली। आमतौर पर इस जिम्मेदारी को पुरुष ड्राइवर निभाते हैं, लेकिन महिला दिवस के अवसर पर यह दायित्व महिला अधिकारियों को सौंपा गया।

publive-image

काफिले की जिम्मेदारी महिला चालकों पर

मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल अन्य वाहनों की जिम्मेदारी भी महिला चालकों को दी गई। इनमें सपना सहित अन्य महिला चालक शामिल रहीं, जिन्होंने पूरी सतर्कता और कुशलता के साथ काफिले का संचालन किया।

प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी महिलाओं के हाथों में

मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) की भूमिका अंडर सेक्रेटरी सुश्री श्रीलेखा क्षोत्रीय ने निभाई। उनके मार्गदर्शन में पूरे कार्यक्रम की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

publive-image

प्रेस और मीडिया की कमान महिला अधिकारियों को

मुख्यमंत्री की प्रेस एवं जनसंपर्क से जुड़ी जिम्मेदारी श्रीमती बिंदु सुनील और सुश्री सोनिया परिहार को सौंपी गई। उन्होंने मीडिया समन्वय और संवाद प्रबंधन को बखूबी संभाला।

महिला सशक्तिकरण का अनूठा उदाहरण

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इस विशेष पहल ने न केवल महिलाओं की कार्यक्षमता को प्रदर्शित किया बल्कि यह संदेश भी दिया कि महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने में सक्षम हैं। यह पहल समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रेरणादायक साबित होगी।

https://swadeshjyoti.com/youtube-removed-95-lakh-videos-india-top-30-lakh-deleted/