• चंडीगढ़-मनाली हाईवे लैंडस्लाइड से बंद, यूपी के बांध ओवरफ्लो, गंगा उफान पर

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में भारी बारिश कहर बरपा रही है। बीते 24 घंटे में बिहार में बाढ़ और आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। बिजली गिरने से 9 मौतें हुई हैं, जिनमें बांका जिले में सबसे ज्यादा 5 लोगों की मौत हुई। गया जिले में बाढ़ के कारण 2 लोगों की मौत हुई, जबकि नालंदा और पटना में 1-1 व्यक्ति की जान गई।

राजस्थान में भी बारिश का कहर जारी

  • भीलवाड़ा में दो चचेरे भाइयों की बरसाती नाले में डूबने से मौत हो गई।
  • राजसमंद में तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत हुई।
  • ब्यावर में कीचड़ में फिसलकर एक बच्चे की मौत।
  • भरतपुर में बिजली गिरने से, और पाली में करंट लगने से 1-1 व्यक्ति की मौत हो गई।
  • कुल मिलाकर राज्य में 7 लोगों की जान चली गई।

मध्य प्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़, अशोकनगर और गुना जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने

  • रविवार को कई गांव जलमग्न रहे।
  • छतरपुर में धसान नदी में एक पिकअप बह गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान अब तक 98 लोगों की मौत हो चुकी

  • 770 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है।
  • मंडी में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे एक बार फिर लैंडस्लाइड की वजह से बंद हो गया है।

उत्तर प्रदेश में बांध ओवरफ्लो होने लगे

  • ललितपुर के गोविंद सागर बांध के 17 गेट खोल दिए गए हैं।
  • वाराणसी में गंगा नदी उफान पर है, जहां रत्नेश्वर महादेव मंदिर 80% तक जलमग्न हो चुका है।
  • इसके अलावा, भगवान बुद्ध की 80 फीट ऊंची प्रतिमा पर बिजली गिरने से शिखर क्षतिग्रस्त हो गया है।
publive-image