अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेते ही, डोनाल्ड ट्रंप ने नीतियों में बदलाव करना शुरू कर दिया। केवल 6 घंटे के भीतर उन्होंने बाइडेन के 78 फैसलों को रद्द कर दिया।
ट्रंप ने अमेरिका में जन्म लेने वाले बच्चों को नागरिकता देने के नियमों पर रोक लगा दी। अगर बच्चों के माता-पिता के पास अमेरिकी नागरिकता नहीं होगी, तो उनके बच्चों को भी नागरिकता नहीं दी जाएगी।
ट्रंप ने 2021 में कैपिटल हिल हिंसा के मामले में गिरफ्तार करीब 1600 समर्थकों को माफी दे दी। इनमें से कई पर देशद्रोह और साजिश के आरोप में दोष सिद्ध हो चुका था।
ट्रंप ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को निर्वासित करने और नए प्रवासियों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया।
ट्रंप ने अमेरिका-मेक्सिको बॉर्डर पर आपातकाल लागू करते हुए कहा कि इस सीमा से अवैध प्रवासी और अपराधी अमेरिका में प्रवेश करते हैं।
ट्रंप ने चाइनीज ऐप टिकटॉक पर बाइडेन सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को 75 दिनों के लिए स्थगित कर दिया। इस ऐप को पहले अमेरिकी सुरक्षा के लिए खतरा माना गया था।
ट्रंप ने निर्देश दिया कि अमेरिकी सरकार पुरुष और महिला के अतिरिक्त किसी अन्य जेंडर को मान्यता नहीं देगी।
ट्रंप ने कहा कि वे पनामा नहर को फिर से अमेरिका के नियंत्रण में लाएंगे। उनका कहना था कि यह नहर अमेरिका ने पनामा को दी थी, लेकिन अब चीन इसका लाभ उठा रहा है।
ट्रंप ने अमेरिका को डब्ल्यू.एच.ओ. से अलग करने का फैसला लिया, क्योंकि उनका मानना था कि अमेरिका का फंड अन्य देशों को फायदा पहुंचाता है।
ट्रंप ने अमेरिका को एक बार फिर पेरिस जलवायु समझौते से बाहर कर लिया, और उनका कहना था कि यह समझौता अमेरिकी उद्योगों के लिए हानिकारक है।
ट्रंप ने 1798 के विदेशी शत्रु अधिनियम को लागू करने की घोषणा की, जिसे आखिरी बार द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान प्रयोग में लाया गया था।