एआई सम्मेलन का जिक्र कर कहा: दुनिया ने भारत की सराहना की, कांग्रेस ने देश को बदनाम करने की कोशिश की
अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर में आयोजित जनसभा में कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि देश को बदनाम करने की उसकी पुरानी आदत रही है और ऐसे कुकर्मों को देश कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में दिल्ली में आयोजित विश्वस्तरीय एआई सम्मेलन में दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्षों और उद्योग जगत के नेताओं ने भारत की खुले मन से प्रशंसा की, लेकिन कांग्रेस ने विदेशी मेहमानों के सामने देश को बेइज्जत करने की कोशिश की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब विश्व समुदाय भारत की उपलब्धियों की सराहना करता है तो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। उन्होंने सवाल किया कि क्या इतनी प्रशंसा के बाद भी कांग्रेस को गर्व नहीं होता। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार चुनावी हार से निराश कांग्रेस देश की छवि धूमिल कर बदला लेने की कोशिश कर रही है।
कांग्रेस पर गंभीर आरोप
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस देश और सेना को बदनाम करने का काम करती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान जवानों को हथियार और वर्दी तक के लिए तरसना पड़ा तथा वन रैंक वन पेंशन का लाभ नहीं दिया गया। उन्होंने कांग्रेस को उसके पुराने नाम से अलग बताते हुए कहा कि अब वह अपने मूल स्वरूप में नहीं रही है।
#WATCH | Ajmer, Rajasthan: Prime Minister Narendra Modi says, "History is witness that the Muslim League hated India, that is why the Muslim League divided the country. Today, the Congress is doing the same. The Maoists also hate India's prosperity, our Constitution and our… pic.twitter.com/KHnRKMUgp9
— ANI (@ANI) February 28, 2026
विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
प्रधानमंत्री शनिवार सुबह करीब 11 बजे अजमेर पहुंचे। यहां कायड़ विश्रामस्थली में आयोजित सभा से पहले उन्होंने महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र भी वितरित किए।
सभा में प्रधानमंत्री ने बताया कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार को दो वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और राज्य विकास के नए पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि लगभग 17 हजार करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है, जो जनता की सुविधाएं बढ़ाने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने में सहायक होंगी।
राजस्थान में विकास पर जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता से किए गए वादों को तेजी से पूरा कर रही है। बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नए कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं से राजस्थान की आर्थिक प्रगति को नई गति मिलेगी।
अजमेर की इस सभा को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री ने विकास कार्यों के साथ-साथ विपक्ष पर सीधा हमला कर आगामी चुनावी परिदृश्य को लेकर स्पष्ट संदेश देने का प्रयास किया।
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/28/modi-2026-02-28-13-02-17.jpg)