नई दिल्ली। देश भर में मौसम का मिजाज़ दो ध्रुवों में बंट गया है—एक ओर पूर्वोत्तर भारत में मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शेष भारत भीषण गर्मी और लू की चपेट में है।

सिक्किम में भूस्खलन से फंसे 1000 से अधिक पर्यटक

सिक्किम में लगातार बारिश के चलते हालात गंभीर हो गए हैं। लाचेनचुंगथांग रोड पर लाचुंग और लाचेन के बीच मुंशीथांग और लेमा/बॉब में भारी भूस्खलन हुआ है। इस रोड पर लगभग 200 गाड़ियों में सवार करीब 1000 पर्यटक फंस गए हैं।
इन सभी को स्थानीय प्रशासन ने नजदीकी एक गुरुद्वारे में सुरक्षित ठहराया है। गंगटोक से लगभग 100 किलोमीटर दूर इस क्षेत्र में बचाव कार्य भारी बारिश के कारण प्रभावित हुआ है। रास्ते कई जगहों पर पूरी तरह टूट चुके हैं।

लाचेन और लाचुंग दोनों पर्यटन स्थलों तक जाने वाले रास्ते अब अगली सूचना तक बंद कर दिए गए हैं। साथ ही, पर्यटकों के ट्रैवल परमिट भी अस्थायी रूप से रद्द कर दिए गए हैं। प्रशासन ने सभी पर्यटकों से अपील की है कि वे फिलहाल सिक्किम की यात्रा स्थगित करें।

publive-image

अरुणाचल प्रदेश के जंगलों में भीषण आग

उधर, अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले के दिरांग इलाके में गुरुवार रात जंगलों में भयानक आग लग गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पूरे पहाड़ को आग की लपटों से घिरा देखा गया।
स्थानीय प्रशासन, पुलिस, दमकल विभाग और ग्रामीणों की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

publive-image

25 राज्यों में हीटवेव, दिल्ली में 42 डिग्री का अनुमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को देश के 25 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इनमें दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्रप्रदेश प्रमुख हैं।

  • दिल्ली: अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।
  • महाराष्ट्र: ब्रह्मपुरी में गुरुवार को तापमान 45.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा रहा।
  • झारखंड: स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। कक्षा 1 से 8 तक की क्लास अब सुबह 7 से 11:30 बजे तक चलेंगी।
  • ओडिशा व बंगाल: ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
publive-image

पूर्वोत्तर में भारी बारिश की चेतावनी

सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। इससे बाढ़ और लैंडस्लाइड जैसी स्थिति और बढ़ सकती है।
इसके अलावा, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों—हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

https://swadeshjyoti.com/shabab-par-garmi-pradesh-ke-kai-shahron-me-para-40-degree-par/