अमेरिका ने पाकिस्तान पर 29%, बांग्लादेश पर 37% टैरिफ लगाया

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डिस्काउंटेड रेसिप्रोकल टैरिफ लागू करने का बड़ा फैसला किया है। इस योजना के तहत अमेरिका ने भारत, चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत कई देशों से आयातित वस्तुओं पर भारी कर लगाने की घोषणा की है। चीन पर 34%, भारत पर 26%, पाकिस्तान पर 29%, और बांग्लादेश पर 37% टैरिफ लगाया गया है।
किन देशों पर कितना टैरिफ?
चीन - 34%
भारत - 26%
पाकिस्तान - 29%
बांग्लादेश - 37%
कंबोडिया - 49% (सबसे ज्यादा)
वियतनाम - 46%
स्विटजरलैंड - 31%
ताइवान - 32%
यूरोपीय संघ - 20%
यूनाइटेड किंगडम - 10%
जापान - 24%
इंडोनेशिया - 32%
ब्रिटेन, सिंगापुर, ब्राजील - 10%
दक्षिण अफ्रीका - 30%

ऑटोमोबाइल सेक्टर पर भी असर

ट्रंप प्रशासन ने ऑटोमोबाइल पर 25% टैरिफ लगाने का एलान किया है, जो 3 अप्रैल से लागू होगा। वहीं, ऑटो पार्ट्स पर 3 मई से 25% शुल्क लगाया जाएगा। ट्रंप ने कहा, "अमेरिकी करदाताओं को 50 वर्षों से लूटा जा रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।"