July 31, 2025 4:37 PM

सेंसेक्स 200 अंक गिरा, स्मार्टवर्क्स की जोरदार लिस्टिंग; ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत

अडाणी विवाद का असर भारतीय बाजार पर, ₹2200 करोड़ रिश्वत विवाद के बाद शेयरों में बड़ी गिरावट। जानें निवेशकों को क्या करना चाहिए

शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 200 अंक फिसला, स्मार्टवर्क्स की शानदार लिस्टिंग


गुरुवार, 17 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 82,450 पर और निफ्टी 60 अंक गिरकर 25,160 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर लाल निशान में हैं। टेक महिंद्रा, जोमैटो और ICICI बैंक के शेयरों में 2% तक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि SBI, टाटा मोटर्स और ट्रेंट में हल्की तेजी है।

निफ्टी के 50 में से 21 शेयरों में बढ़त और 28 में गिरावट है। रियल्टी, फार्मा, मेटल और बैंकिंग सेक्टर में 1% तक की तेजी है, जबकि IT और प्राइवेट बैंकिंग में गिरावट जारी है।

स्मार्टवर्क्स की 7% ऊपर लिस्टिंग

ऑफिस स्पेस देने वाली कंपनी स्मार्टवर्क्स का शेयर BSE पर 436.10 रुपए और NSE पर 435 रुपए पर लिस्ट हुआ, जो इसके इश्यू प्राइस से करीब 7% ऊपर है। कंपनी ने IPO से 583 करोड़ रुपए जुटाए हैं।

ग्लोबल मार्केट का मिला-जुला असर

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार रहा। जापान, कोरिया और हॉन्गकॉन्ग के बाजारों में गिरावट रही, जबकि चीन का शंघाई इंडेक्स हल्की बढ़त में रहा। अमेरिकी बाजारों में कल तेजी रही; डाउ जोन्स 0.53% चढ़ा।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

16 जुलाई को FII ने 1,858 करोड़ रुपए के शेयर बेचे जबकि DII ने 1,223 करोड़ की खरीदारी की। जुलाई में अब तक FIIs की कुल बिकवाली 13,636 करोड़ रुपए रही है, जबकि DIIs ने 16,969 करोड़ की खरीदारी की है।

पिछले कारोबारी दिन रही थी तेजी

मंगलवार को बाजार 317 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था। निफ्टी में 114 अंकों की तेजी रही। ऑटो, रियल्टी और सरकारी बैंकों के शेयरों में अच्छी तेजी देखी गई थी।


Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on whatsapp
Share on telegram