रक्षाबंधन पर 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगा 1500 रुपये का उपहार: मुख्यमंत्री करेंगे 1859 करोड़ का अंतरण
भोपाल। रक्षाबंधन पर्व पर मध्यप्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए बड़ी सौगात की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार को राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार 823 पात्र महिलाओं के खातों में 1859 करोड़ 1 लाख 32 हजार 350 रुपये की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे।
इस विशेष अवसर पर महिलाओं को 1250 रुपये की नियमित मासिक किश्त के साथ 250 रुपये का अतिरिक्त शगुन भी दिया जाएगा। इस प्रकार प्रत्येक पात्र बहन को कुल 1500 रुपये की राशि प्राप्त होगी। यह राशि रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर बहनों के आत्मसम्मान, सशक्तिकरण और आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में राज्य सरकार की एक और संवेदनशील पहल मानी जा रही है।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/08/image-351-1024x576.png)
उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को भी लाभ
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन धारक महिलाओं और विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग की पंजीकृत बहनों को गैस सिलेंडर की रिफिलिंग के लिए 43.90 करोड़ रुपये की राशि भी सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे। यह राशि 28 लाख से अधिक महिलाओं को दी जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज नरसिंहगढ़ नगर में एक रोड शो में भी भाग लेंगे और जनसमूह से सीधा संवाद करेंगे।
आज प्रदेश की मेरी 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों को ₹1250 के साथ ₹250 की रक्षाबंधन की शगुन की भी राशि अंतरित करने का सौभाग्य प्राप्त होगा...
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51)
स्थान - नरसिंहगढ़, जिला राजगढ़
समय- दोपहर 3 बजे#LadliBahnaMP#लाड़ली_बहना_MPpic.twitter.com/m4OvonDfNVआज प्रदेश की मेरी 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों को ₹1250 के साथ ₹250 की रक्षाबंधन की शगुन की भी राशि अंतरित करने का सौभाग्य प्राप्त होगा...
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 7, 2025
स्थान - नरसिंहगढ़, जिला राजगढ़
समय- दोपहर 3 बजे#LadliBahnaMP#लाड़ली_बहना_MPpic.twitter.com/m4OvonDfNV
महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
वर्ष 2023 में प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, उनके स्वास्थ्य व पोषण स्तर को बेहतर करना, तथा पारिवारिक और सामाजिक निर्णयों में उनकी भूमिका को प्रभावशाली बनाना है।
योजना के अंतर्गत 21 से 59 वर्ष की आयु वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह ₹1250 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जुलाई माह तक कुल 6198.88 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा चुकी है।
जनभागीदारी और महिला सशक्तिकरण की मिसाल
प्रदेश सरकार का मानना है कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम होंगी, तभी वे अपने परिवार और समाज के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभा सकेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस योजना को जन-जन की भागीदारी वाली सामाजिक क्रांति बताया है। यह पहल केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सम्मान, आत्मबल और सशक्तिकरण की दिशा में एक ठोस कदम है।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/08/image-352-1024x576.png)
स्थानीय स्तर पर आयोजन
नरसिंहगढ़ में आयोजित यह कार्यक्रम राज्य स्तरीय स्वरूप में हो रहा है, लेकिन इसके साथ-साथ प्रदेशभर में जिला व विकासखंड स्तर पर भी समांतर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। योजना की राशि का लाभ लेने वाली महिलाएं उत्साहपूर्वक अपने अनुभव साझा कर रही हैं और योजना को जीवन में बदलाव की शुरुआत मान रही हैं।
स्वदेश ज्योति के द्वारा | और भी दिलचस्प खबरें आपके लिए… सिर्फ़ स्वदेश ज्योति पर!
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/08/image-350.png)