• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 और 19 मई को केरल की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगीं
  • 18 मई को वह केरल के कोट्टायम जिले में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेंगीं।

नई दिल्ली । भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस महीने केरल यात्रा पर जा रही हैं, और इस दौरान वे 19 मई को पवित्र सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन करेंगी। वे ऐसा करने वाली देश की पहली राष्ट्रपति होंगी, जिससे यह यात्रा ऐतिहासिक बन जाएगी। मंदिर प्रशासन ने राष्ट्रपति के आगमन को "गर्व का क्षण" बताते हुए तैयारियां तेज कर दी हैं।

पहली बार कोई राष्ट्रपति सबरीमाला पहुंचेगा

त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) के अध्यक्ष पीएस प्रशांत ने बताया कि यह पहली बार है जब किसी राष्ट्रपति का सबरीमाला मंदिर में आगमन हो रहा है। उन्होंने कहा, "यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।" मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा और साफ-सफाई पर खास ध्यान दिया जा रहा है। सड़कों की मरम्मत, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं के लिए सेवाओं को अस्थायी रूप से रोका जा रहा है। 18 और 19 मई को क्यूआर टिकट सेवाएं बंद रहेंगी और आम दर्शन भी रोक दिए गए हैं।