गांधी मैदान में देशभर के नेता जुटे, भव्य समारोह जारी
⏱️ 11:00 AM — राजभवन से निकले राज्यपाल, शपथ समारोह औपचारिक रूप से शुरू
पटना के गांधी मैदान में माहौल पूरी तरह उत्सवी है। राज्यपाल समारोह के लिए राजभवन से निकल चुके हैं। थोड़ी ही देर में मंच पर पहुंचकर मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।
🎥#WATCH | Nitish Kumar greets the crowd gathered at Gandhi Maidan to witness him return as Bihar CM for the 10th time
— Hindustan Times (@htTweets) November 20, 2025
Track LIVE updates ⏬https://t.co/EdP2V8PRQy
Stay updated with all the stories that matter — download the Hindustan Times App
(via ANI) pic.twitter.com/dBUlclwG9c
- Nov 20, 2025 11:54 IST
पाँच नेताओं ने एक साथ ली मंत्री पद की शपथपाँच नेताओं ने एक साथ ली मंत्री पद की शपथ
विजय सिन्हा के बाद पांच नेताओं ने सामूहिक रूप से ली शपथ
विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाए जाने के तुरंत बाद शपथ ग्रहण समारोह में एक अहम क्षण देखने को मिला। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मंच पर मौजूद पाँच वरिष्ठ नेताओं को एक साथ मंत्री पद की शपथ दिलाई।एक साथ शपथ लेने वाले नेता:
➡ विजय चौधरी
➡ विजेंद्र यादव
➡ श्रवण कुमार
➡ मंगल पांडेय
➡ दिलीप जायसवालगांधी मैदान में चल रहे इस भव्य समारोह में इन पाँच नेताओं के सामूहिक शपथ ग्रहण का दृश्य बेहद प्रभावी रहा। मंच पर उपस्थित राष्ट्रीय नेताओं और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने तालियों के बीच इसे देखा।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/assets/images/2025/11/20/bihar-news_86b2f56cfbc3eefef6437a115415d39d-765145.jpeg?w=700&dpr=1)
- Nov 20, 2025 11:50 IST
किन-किन नेताओं को मिला मंत्री पद
26 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली
राज्यपाल के आदेश के बाद मंत्री पद की सूची जारी कर दी गई है। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में आज इन नेताओं ने शपथ ली:➡ सम्राट चौधरी
➡ विजय सिन्हा
➡ विजय चौधरी
➡ विजेंद्र प्रसाद यादव
➡ श्रवण कुमार
➡ मंगल पांडेय
➡ डॉ. दिलीप जायसवाल
➡ अशोक चौधरी
➡ लेशी सिंह
➡ मदन सहनी
➡ नितिन नवीन
➡ रामकृपाल यादव
➡ संतोष सुमन
➡ सुनील कुमार
➡ जमा खान
➡ संजय सिंह टाइगर
➡ अरुण शंकर प्रसाद
➡ सुरेंद्र मेहता
➡ नारायण प्रसाद
➡ रमा निषाद
➡ लखेंद्र कुमार रोशन
➡ श्रेयसी सिंह
➡ प्रमोद कुमार
➡ संजय कुमार सिंह
➡ दीपक प्रकाशइन सभी नेताओं ने मंच पर पहुंचकर मंत्री पद की शपथ ली और अब नए मंत्रिमंडल का गठन औपचारिक रूप से पूरा हो चुका है।
- Nov 20, 2025 11:48 IST
मंच पर चिराग पासवान का भावुक पल
मंच पर चिराग पासवान ने मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। यह दृश्य समारोह का सबसे भावुक पल बन गया।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/assets/images/2025/11/20/bihar-news_bb7311f5aeac8ed737b7b8e14070ab7d-200423.jpeg?w=700&dpr=1)
- Nov 20, 2025 11:44 IST
प्रधानमंत्री मोदी, मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समारोह में मौजूद रहे। मंच पर नेताओं की लंबी कतार ने कार्यक्रम को राष्ट्रीय महत्व का बना दिया।
#WATCH | Nitish Kumar greets Prime Minister Narendra Modi after taking oath as the Chief Minister of Bihar for the 10th time at Gandhi Maidan in Patna. pic.twitter.com/toCJx5ac0H
— ANI (@ANI) November 20, 2025 - Nov 20, 2025 11:41 IST
ऐतिहासिक क्षण, नीतीश कुमार ने ली शपथ
पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। विशाल मंच पर तालियों की गूंज लगातार बढ़ती रही।
#WATCH | Nitish Kumar takes oath as the Chief Minister of Bihar for the 10th time in the presence of Prime Minister Narendra Modi, Union Home Minister Amit Shah, BJP National President JP Nadda and other NDA leaders at Gandhi Maidan in Patna.
— ANI (@ANI) November 20, 2025
(Source: DD News) pic.twitter.com/03stl7w6gk - Nov 20, 2025 11:39 IST
डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा लेंगे शपथ
डिप्टी मुख्यमंत्री पद के लिए सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के नाम लगभग तय हैं। समारोह में दोनों नेताओं की मौजूदगी से साफ है कि वे नीतीश मंत्रिमंडल में अहम भूमिका निभाने वाले हैं।
- Nov 20, 2025 11:38 IST
देशभर के मुख्यमंत्री पहुंचे
हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, उत्तर प्रदेश, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्री पहले ही पहुंच चुके हैं। मंच पर नेताओं की कतार बिहार की राजनीति में इस शपथ ग्रहण को बेहद खास बना रही है।
- Nov 20, 2025 11:37 IST
अमित शाह, जेपी नड्डा और कई बड़े नेता मौजूद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद हैं। उनके पहुंचने से समारोह का माहौल और भी जोश से भर गया है।
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2025/11/20/today-cm-nitish-kumar-2025-11-20-11-35-40.jpg)