नितिन नबीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोदी-शाह के भरोसे को मिली मुहर, कल संभालेंगे पद
नई दिल्ली। बिहार के कद्दावर नेता और छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया गया है। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण ने उनके निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की। अध्यक्ष पद के लिए केवल नितिन नवीन का ही नामांकन प्राप्त हुआ था, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नितिन नवीन मंगलवार सुबह औपचारिक रूप से पदभार संभालेंगे। नितिन नवीन की उम्मीदवारी को पार्टी के भीतर व्यापक समर्थन मिला। उनके पक्ष में कुल 37 नामांकन सेट दाखिल किए गए, जिनकी जांच के बाद सभी को वैध पाया गया। खास बात यह रही कि उनके नाम का प्रस्ताव स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी किया, जो पार्टी नेतृत्व के उनके प्रति भरोसे को दर्शाता है।
नामांकन के दौरान दिखी पार्टी की एकजुटता
भाजपा मुख्यालय में नामांकन के दौरान पार्टी का शीर्ष नेतृत्व एकजुट नजर आया। जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नामांकन का पहला सेट रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपा। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव और किरेन रिजिजू सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों व वरिष्ठ नेताओं ने भी नितिन नवीन के समर्थन में नामांकन पत्र जमा किए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की उपस्थिति भी इस दौरान रही। बिहार, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, असम, झारखंड सहित कई राज्यों के नेताओं ने नवीन के पक्ष में समर्थन जताया।
45 वर्षीय नितिन नवीन को शीर्ष नेतृत्व का समर्थन
पार्टी सूत्रों के अनुसार, 45 वर्षीय नितिन नवीन को भाजपा का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का उन्हें पूरा समर्थन प्राप्त है। उल्लेखनीय है कि नितिन नवीन बिहार से पांच बार विधायक रह चुके हैं और दिसंबर 2025 में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी चुनावी चुनौतियों से निपटने की उम्मीद जताई जा रही है।
सुबह गर्म पानी, सेहत की आसान शुरुआत
बरैया के समर्थन में उतरे दिग्विजय सिंह, भाजपा ने साधा तीखा हमला
19 जनवरी 1597: महाराणा प्रताप का निधन : राष्ट्र संस्कृति रक्षा के लिये जीवन समर्पित
विराट कोहली का ऐतिहासिक शतक: रिकॉर्ड्स की बरसात, लेकिन जीत तक नहीं पहुंच सकी टीम इंडिया
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/01/19/01-2026-01-19-21-13-37.jpg)