INS माहे का जलावतरण, नौसेना की ताकत बढ़ी
भारतीय नौसेना ने सोमवार को अपना नया युद्धक जहाज़ INS माहे लॉन्च किया। यह माहे-क्लास का पहला पनडुब्बी रोधी उथले पानी में चलने वाला युद्धपोत है। इसके शामिल होने से नौसेना की समुद्री सुरक्षा और भी मजबूत हो जाएगी। इस लॉन्चिंग कार्यक्रम की अध्यक्षता थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने की। उन्होंने जहाज़ का पूरा निरीक्षण भी किया और इसे नौसेना के लिए एक “ज़रूरी और महत्वपूर्ण कदम” बताया।
INS माहे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 80% से ज़्यादा स्वदेशी तकनीक और सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। मतलब यह जहाज़ पूरी तरह भारत में डिजाइन किया गया है और तैयार भी हमारी ही टेक्नोलॉजी से हुआ है। नौसेना के अधिकारियों के मुताबिक यह युद्धपोत तेज, हल्का और बहुत ही आधुनिक क्षमता वाला है। यह खासतौर पर उथले पानी में पनडुब्बियों को पकड़ने, समुद्र की निगरानी करने और तटीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बनाया गया है।
लॉन्चिंग के दौरान अधिकारियों ने बताया कि INS माहे भारत की बढ़ती “शिपबिल्डिंग क्षमता” का उदाहरण है। आने वाले समय में इसी तरह के और भी स्वदेशी जहाज़ बनाए जाएंगे, ताकि देश की समुद्री सीमाओं को और सुरक्षित किया जा सके।
अब INS माहे को कई तरह के समुद्री परीक्षणों से गुजरना होगा। इसके बाद इसे आधिकारिक तौर पर भारतीय नौसेना में शामिल कर दिया जाएगा। नौसेना को उम्मीद है कि आने वाले सालों में ऐसे स्वदेशी जहाज़ भारत को समुद्री ताकत के मामले में और भी आत्मनिर्भर बनाएंगे।
बाद इसे पूरी तरह से नौसेना में तैनात किया जाएगा।
ही-मैन धर्मेंद्र: गांव से ग्लैमर की चकाचौंध तक, छह दशकों के सुपरस्टार का शानदार सफर
सोने के दाम में आज गिरावट, चांदी हुई महंगी: 24 नवंबर के ताज़ा रेट जारी
नहीं रहे बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र, 89 वर्ष की आयु में हुआ निधन
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2025/11/24/indian-navy-2025-11-24-17-33-12.webp)