नई दिल्ली।
भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट की दुनिया का सर्वोच्च सम्मान मिल गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने उन्हें ICC हॉल ऑफ फेम 2025 में शामिल करने की घोषणा की है। यह सम्मान क्रिकेट के उन दिग्गज खिलाड़ियों को दिया जाता है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से इस खेल को विशेष और प्रेरणादायक बनाया है।
धोनी बने 11वें भारतीय क्रिकेटर जिन्हें यह गौरव प्राप्त हुआ
धोनी अब इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होने वाले 11वें भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। ICC ने धोनी के ऐतिहासिक करियर की सराहना करते हुए कहा,
"17,266 अंतरराष्ट्रीय रन, 829 शिकार और 538 मैच—ये आंकड़े सिर्फ एक खिलाड़ी की क्षमता नहीं, बल्कि उसकी निरंतरता, अनुशासन और लंबी अवधि तक फिटनेस बनाए रखने की मिसाल हैं।"
Unorthodox, unconventional and effective 🙌
— ICC (@ICC)
A cricketer beyond numbers and statistics 👏
MS Dhoni is inducted in the ICC Hall of Fame 🥇
More ➡️ https://t.co/oV8mFaBfzepic.twitter.com/AGRzL0aP79Unorthodox, unconventional and effective 🙌
— ICC (@ICC) June 9, 2025
A cricketer beyond numbers and statistics 👏
MS Dhoni is inducted in the ICC Hall of Fame 🥇
More ➡️ https://t.co/oV8mFaBfzepic.twitter.com/AGRzL0aP79
इस सम्मान को लेकर धोनी ने भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,
"ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है। क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया, और अब इस सम्मान के ज़रिए मुझे दुनिया भर के महान खिलाड़ियों की सूची में स्थान मिलना, मेरे लिए अविस्मरणीय है।"
2025 की लिस्ट में कुल 7 खिलाड़ी, दो महिला क्रिकेटर भी शामिल
ICC हॉल ऑफ फेम की 2025 सूची में कुल 7 खिलाड़ियों को चुना गया है। इनमें से 5 पुरुष और 2 महिला क्रिकेटर हैं। पुरुष खिलाड़ियों में धोनी के अलावा जिन खिलाड़ियों को यह सम्मान मिला है, वे हैं:
- हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका)
- मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया)
- ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका)
- डेनियल विटोरी (न्यूज़ीलैंड)
महिला क्रिकेटरों में यह सम्मान मिला है:
- सना मीर (पाकिस्तान)
- सारा टेलर (इंग्लैंड)
ICC ने कहा: मुश्किल दौर में कप्तान बने, टीम को चैंपियन बनाया
ICC ने धोनी के नेतृत्व कौशल को याद करते हुए कहा कि 2007 में जब भारत ODI वर्ल्ड कप से जल्दी बाहर हो गया था, उस वक्त टीम की कमान युवा धोनी को सौंपी गई। उस समय रोहित शर्मा, आरपी सिंह, दिनेश कार्तिक और रॉबिन उथप्पा जैसे नए खिलाड़ी टीम का हिस्सा थे।
धोनी ने न सिर्फ युवा खिलाड़ियों में आत्मविश्वास भरा, बल्कि पहले ही प्रयास में भारत को T20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बना दिया। फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत ने खिताब जीता और धोनी रातों-रात स्टार बन गए।
क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शुमार
धोनी क्रिकेट इतिहास में तीनों ICC ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र भारतीय कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने:
- 2007 T20 वर्ल्ड कप
- 2011 वनडे वर्ल्ड कप
- 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा।
इसके अलावा उनकी कप्तानी में भारत टेस्ट रैंकिंग में भी नंबर-1 बना। धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन IPL में वे अब भी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ सक्रिय हैं।
जय शाह ने दी बधाई
ICC के चेयरमैन जय शाह ने धोनी और अन्य खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा,
“हॉल ऑफ फेम एक ऐसा मंच है जहां हम उन खिलाड़ियों को सम्मानित करते हैं जिन्होंने क्रिकेट को गौरवपूर्ण बनाया और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित किया। इस वर्ष हमें सात महान खिलाड़ियों को सम्मानित करने का अवसर मिला है, जो हमारे लिए गर्व की बात है।”
स्वदेश ज्योति के द्वारा और भी दिलचस्प खबरें आपके लिए… सिर्फ़ स्वदेश ज्योति पर!
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/06/dhoni.jpg)