- हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए
- घायलों को निरमंड अस्पताल में भर्ती कराया गया
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में निरमंड के घाटू पंचायत के शर्मानी गांव में देर रात भूस्खलन से दो मकान ध्वस्त हो गए। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए हैं।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, भूस्खलन रात करीब दो बजे हुआ। कुल आठ लोग मलबे में दब गए थे। राहत कार्य तुरंत शुरू किया गया और घायलों को निरमंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रशासन ने गांववासियों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और पहाड़ी इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने इलाके में भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट जारी किया है।
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/09/himachal_landlside.jpg)