- 23 शहरों की सुपर स्वच्छ लीग में भी पहले नंबर पर रहा इंदौर
- उज्जैन और बुधनी को भी पुरस्कार
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिए पुरस्कार
नई दिल्ली। देश में सुपर स्वच्छ लीग में पहले नंबर पर मध्यप्रदेश के इंदौर को अवॉर्ड मिला है। शहर को 10 लाख से अधिक जनसंख्या कैटेगरी में रखा गया था। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर भार्गव ने राष्ट्रपति से अवॉर्ड लिया। साल 2021 से 2023 के बीच जो शहर टॉप-3 में रहे, उन्हें सुपर स्वच्छ लीग में शामिल किया गया था। वहीं देश के सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार अहमदाबाद को मिला है इस केटेगरी में भोपाल को देश में दूसरा स्थान मिला है। वहीं सबसे सुपर स्वच्छ शहर लीग की श्रेणी में 3 से 10 लाख जनसंख्या वाले शहरों में उज्जैन को अवॉर्ड मिला है। वहीं, पांचवीं श्रेणी में 20 हजार से कम जनसंख्या वाले शहर में बुधनी को अवॉर्ड मिला। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन हो रहा है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू अपने हाथों से अवॉर्ड दिया गया।
स्वच्छ सर्वेक्षण में भोपाल का अब तक का सफर
- स्वच्छ सर्वेक्षण में भोपाल ने 2017 और 2018 में लगातार दो साल देश में दूसरी रैंक हासिल की थी।
- 2019 में भोपाल खिसककर 19वें नंबर पर आ गया। उस समय अफसरों के लगातार तबादले के कारण तैयारियों की दिशा ही तय नहीं हो पाई थी।
- 2020 में कम बैक करते हुए 12 पायदान ऊपर खिसका और 7वीं रैंक हासिल की।
- 2021 के सर्वेक्षण में भी भोपाल ने 7वां स्थान हासिल किया था।
- 2022 के सर्वेक्षण में भोपाल की रैंक सुधरी और यह छठवें स्थान पर आ गया। वहीं, भोपाल को 5 स्टार मिले थे।
- 2023 के सर्वेक्षण में पांचवीं रैंकिंग रही थी।
10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में भोपाल दूसरे नंबर पर
10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में पहले नंबर पर अहमदाबाद रहा। वहीं, दूसरे स्थान पर भोपाल को ये अवॉर्ड मिला। मंत्री विजयवर्गीय और महापौर मालती राय को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने ये अवॉर्ड दिया।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/07/fedd0492-4a69-4d6f-88f7-d8f9a1bbbdc1-1024x683.jpg)
जबलपुर को स्वच्छता सर्वे में 5वीं रैंक
जबलपुर नगर निगम को स्वच्छता सर्वे-2024 में देश में 5वीं रैंकिंग मिली है। यह पहली बार है, जब जबलपुर की इस रैंक पर पहुंचा है।
3 लाख तक की आबादी वाले शहरों में देवास नंबर वन
50 हजार से 3 लाख तक की आबादी वाले शहरों में देवास देश में पहले नंबर पर है। इससे पहले इस कैटेगरी में जबलपुर 13 वीं रैंक पर था।
देश में सुपर स्वच्छ लीग में पहले नंबर पर इंदौर
देश में सबसे सुपर स्वच्छ लीग में पहले नंबर पर इंदौर को अवॉर्ड मिला है। शहर को 10 लाख से अधिक जनसंख्या कैटेगरी में रखा गया था। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर भार्गव ने राष्ट्रपति से अवॉर्ड लिया। साल 2021 से 2023 के बीच जो शहर टॉप-3 में रहे, उन्हें सुपर स्वच्छ लीग में शामिल किया गया था।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/07/2345c8cd-ff53-4a66-8703-b6dfee22334e-1024x683.jpg)
उज्जैन और बुधनी को भी स्वच्छता अवॉर्ड
सबसे सुपर स्वच्छ शहर लीग की श्रेणी में 3 से 10 लाख जनसंख्या वाले शहरों में उज्जैन को अवॉर्ड मिला है। वहीं, पांचवीं श्रेणी में 20 हजार से कम जनसंख्या वाले शहर में बुधनी को अवॉर्ड मिला।
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/07/1-scaled.jpg)