July 12, 2025 6:45 AM

भारत ने पाकिस्तान से आयात पर रोक लगाई

  • जबलपुर-चंद्रपुर ऑर्डनेंस फैक्ट्री में छुट्टियां निरस्त

नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सभी सामानों के आयात (इंपोर्ट) पर रोक लगा दी है। सरकार ने शनिवार को नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा गया कि इस बैन से किसी को छूट चाहिए तो सरकार से परमिशन लेनी होगी। इस बीच, मध्य प्रदेश के जबलपुर और महाराष्ट्र के चंद्रपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। मैनेजमेंट ने कर्मचारियों से कहा कि यह मुश्किल वक्त है, राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए काम नहीं रुकना चाहिए। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत ने अगर सिंधु नदी का पानी रोका तो हम हमला कर देंगे। आसिफ ने शुक्रवार को यह बयान दिया। पहलगाम हमले के बाद आसिफ पहले भी अपने बयान को लेकर चर्चा में आ चुके हैं। आसिफ ने कहा था कि पाकिस्तान 30 साल से आतंकियों को पाल रहा है। भारत ने शुक्रवार देर रात पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार का ङ्ग अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। तरार ने पाकिस्तान पर भारतीय हमले का दावा किया था। भारत ने शुक्रवार को ही पाकिस्तान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और इंस्टा अकाउंट ब्लॉक कर दिया था। भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सभी सामानों के आयात (इंपोर्ट) पर रोक लगा दी है। अब पाकिस्तान से सीधे या किसी और रास्ते से कोई भी चीज भारत में नहीं लाई जा सकेगी। यह फैसला देश की सुरक्षा और जनता के हित में लिया गया है। यह नियम तुरंत लागू हो गया है। सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा गया कि अगर किसी को इस रोक से छूट चाहिए, तो उसे पहले भारत सरकार से इजाजत लेनी होगी।

बांग्लादेश ने पूर्व आर्मी ऑफिसर के भारत के पूर्वोत्तर पर कब्जे वाले बयान से किनारा किया

बांग्लादेश सरकार ने मेजर जनरल (रि.) फजलुर रहमान के बयान से किनारा किया है। फजलुर ने शुक्रवार को कहा था कि यदि भारत पाकिस्तान पर हमला करता है, तो ढाका को चीन के साथ मिलकर भारत के पूर्वोत्तर राज्यों पर कब्जा कर लेना चाहिए। फजलुर को अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस का करीबी माना जाता है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खाड़ी देशों के राजदूतों से मुलाकात की और उनसे समर्थन मांगा।

Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on whatsapp
Share on telegram