• मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी
  • मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है

नई दिल्ली। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में लू चलने की संभावना जताई गई है। विभाग ने 7 और 8 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में चलेगी लू, अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बताया कि 5 अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच कई इलाकों में लू का प्रकोप रहेगा:

  • दिल्ली: 8 अप्रैल तक तापमान 40-42 डिग्री के बीच रहेगा, येलो अलर्ट जारी।
  • राजस्थान:
  • पश्चिमी राजस्थान: 5 से 10 अप्रैल तक लू की चेतावनी।
  • पूर्वी राजस्थान: 6 से 10 अप्रैल तक लू की आशंका।
  • हरियाणा और पश्चिम यूपी: 5 से 9 अप्रैल तक लू चलने के आसार।
  • सौराष्ट्र और कच्छ: 5 से 9 अप्रैल तक गर्म हवाएं चलेंगी।
  • पंजाब और हिमाचल प्रदेश: 6 से 9 अप्रैल तक गर्मी का दबाव बढ़ेगा।
  • पश्चिमी मध्य प्रदेश: 7 से 10 अप्रैल तक लू की स्थिति बन सकती है।

दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में राहत की उम्मीद

जहां उत्तर भारत झुलसेगा, वहीं दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में राहत भरी बारिश का अनुमान है:

  • तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल: 6 से 10 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना, शनिवार को कुछ जिलों में भारी बारिश।
  • तेज हवाएं: 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं।
  • चेन्नई मौसम केंद्र के अनुसार नीलगिरी, कोयंबटूर, इरोड, थेनी, डिंडीगुल, सलेम और तिरुप्पुर जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
  • पूर्वोत्तर भारत: असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक और ओलावृष्टि के आसार।
  • महाराष्ट्र और ओडिशा: मौसम बदलने की संभावना, कुछ इलाकों में हल्की वर्षा।