घर पर 100 रुपये में बनाएं पीनट बटर, बाजार में 1500 रुपये वाला स्वाद अब सस्ते में
बाजार में मिलने वाला पीनट बटर काफी महंगा होता है। लेकिन वही स्वाद और गाढ़ापन अब आप घर पर बहुत कम खर्च में बना सकते हैं।
बाजार में मिलने वाला पीनट बटर काफी महंगा होता है। लेकिन वही स्वाद और गाढ़ापन अब आप घर पर बहुत कम खर्च में बना सकते हैं।
घर पर बनाएं पीनट बटर, बाजार वाला स्वाद मिलेगा घर पर।
घर पर बना पीनट बटर शुद्ध होता है। इसमें अनावश्यक मिलावट या अतिरिक्त चीनी नहीं होती, जिससे आप अपनी पसंद के अनुसार स्वाद बना सकते हैं।
घर का बटर होता है ज्यादा फायदेमंद
भुनी हुई मूंगफली, थोड़ा सा तेल और स्वाद के अनुसार थोड़ा नमक या गुड़। बस इतनी सी चीजों से पीनट बटर तैयार हो जाता है।
किन चीज़ों से बनाएं?
भुनी हुई मूंगफली को छिलका हटाकर साफ कर लें। फिर इसे पीसने वाले बर्तन में डालें।
पहला चरण
मूंगफली को अच्छी तरह पीसते रहें। पहले यह पाउडर जैसा बनेगा, फिर धीरे-धीरे तेल निकलने लगेगा और यह गाढ़ा पीनट बटर बन जाएगा।
कैसे बनाए गड़ा बटर
अगर मीठा पसंद है तो थोड़ा गुड़ मिला सकते हैं। नमकीन स्वाद के लिए थोड़ा नमक डालें और फिर से मिला लें।
स्वाद कैसे बढ़ाएं?
कम खर्च में तैयार करें ऐसा पीनट बटर जो स्वाद के साथ शरीर को जरूरी पोषण भी दे। पैसे की बचत और सेहत दोनों का सही मेल।
बचत के साथ पोषण भी
घर का बना पीनट बटर स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर विकल्प है, क्योंकि इसमें आप अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार सामग्री मिला सकते हैं।
स्वाद और स्वास्थ्य दोनों