सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट: 24 कैरेट गोल्ड ₹416 सस्ता, चांदी ₹797 घटी

बुधवार, 16 जुलाई को देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹416 की गिरावट के साथ ₹97,500 प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले इसका दाम ₹97,916 प्रति 10 ग्राम था।

वहीं चांदी की कीमत भी ₹797 घटकर ₹1,11,200 प्रति किलोग्राम पर आ गई है, जो पहले ₹1,11,997 थी। 14 जुलाई को चांदी ₹1,13,867 प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंची थी, जबकि सोना 8 जून को ₹99,454 के उच्चतम स्तर पर था।


देश के प्रमुख महानगरों में सोने के रेट (प्रति 10 ग्राम)

महानगर24 कैरेट सोना22 कैरेट सोना
दिल्ली₹99,439₹91,150
मुंबई₹99,280₹91,000
कोलकाता₹99,280₹91,000
चेन्नई₹99,280₹91,000

क्यों घटे दाम, आगे क्या होगा?

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ और वैश्विक भू-राजनीतिक तनावों के कारण सोने को सपोर्ट मिल रहा है। इसी कारण निवेशकों का रुझान गोल्ड की ओर बढ़ा है। उनका अनुमान है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो इस साल के अंत तक 24 कैरेट सोना ₹1,03,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी ₹1,30,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

publive-image

खरीदते समय सर्टिफाइड गोल्ड पर दें ध्यान

विशेषज्ञों की सलाह है कि उपभोक्ता हमेशा BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) से प्रमाणित हॉलमार्क गोल्ड ही खरीदें। हॉलमार्क वाले सोने में 6 अंकों का यूनिक कोड (HUID) होता है, जो अल्फान्यूमेरिक होता है जैसे: AZ4524। इस नंबर के माध्यम से यह पुष्टि की जा सकती है कि सोना कितने कैरेट का है। इससे उपभोक्ताओं को गुणवत्ता और शुद्धता की गारंटी मिलती है।



https://swadeshjyoti.com/silver-price-record-silver-etf-investment-guide/