वर्तिका सिंह का इंटरव्यू: मिस इंडिया बनने के बाद भी एक्ट्रेस बनना आसान नहीं था

एक्ट्रेस वर्तिका सिंह ने मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया। मिस इंडिया और मॉडलिंग के बाद उन्हें फिल्म ‘हक’ में काम करने का मौका मिला। लेकिन उनका कहना है कि मिस इंडिया बनने के बाद भी एक्टिंग की दुनिया में आना बिल्कुल आसान नहीं था। उन्हें बहुत रिजेक्शन मिला, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

Haq (2025) - Movie | Reviews, Cast & Release Date - BookMyShow

फिल्म ‘हक’ कैसे मिली?

वर्तिका बताती हैं कि उन्होंने कई बार ऑडिशन दिए थे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। एक समय तो मन भी नहीं था ऑडिशन देने का, फिर भी उन्होंने कोशिश की। जब डायरेक्टर से मिलीं, तो उन्होंने कहा कि वर्तिका बिल्कुल वैसी ही दिखती हैं जैसा वे अपनी हीरोइन सायरा के लिए सोच रहे थे। इसी तरह उन्हें फिल्म मिल गई। इमरान हाशमी और यामी गौतम के साथ काम कैसा रहा? वर्तिका कहती हैं कि सेट का माहौल बहुत अच्छा था। यामी गौतम पूरी तैयारी के साथ आती थीं और खुद को किरदार में पूरी तरह डाल देती थीं। इमरान हाशमी बहुत नैचुरल एक्टिंग करते हैं और उनके साथ काम करना काफी आसान था। दोनों से उन्हें बहुत सीखने को मिला।

ग्लैमर वर्ल्ड में आने का फैसला कैसे हुआ?

वर्तिका लखनऊ से हैं और कहती हैं कि छोटे शहरों में लोग सोचते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री अलग दुनिया है। उनके परिवार वाले भी डॉक्टरी या इंजीनियरिंग जैसा करियर चाहते थे।
उन्हें कभी नहीं लगा था कि वे एक्ट्रेस बनेंगी।
एक दिन मजे में उन्होंने लखनऊ में हो रहे मिस इंडिया ऑडिशन दे दिया और वहीं से करियर शुरू हो गया।

लखनऊ की रहने वाली वर्तिका बनी 'मिस दीवा यूनिवर्स 2019', जानिए कौन हैं ये  लड़की? - vartika singh becames a miss diva universe 2019-mobileवर्तिका सिंह के देसी अवतार ने दुनिया का दिल जीता, देखें तस्वीरें। Indian  beauty vartika singh wins world heart with desi look - News18 हिंदी

परिवार की प्रतिक्रिया कैसी थी?

पहले उनके पेरेंट्स को पता भी नहीं था कि वर्तिका मिस इंडिया में हिस्सा ले रही हैं। जब उनका नाम अखबार में आया तो उन्हें डर लगा कि माता-पिता नाराज़ होंगे। मगर मिस इंडिया जीतने के बाद सब बदल गया परिवार को गर्व हुआ और पापा-मम्मी उनका सपोर्ट करने लगे।

मुंबई का सफर और शुरुआती संघर्ष

वह पहली बार 2015 में मुंबई आई थीं। 2015 में वह मिस इंडिया की सेकेंड रनर अप रहीं, 2019 में मिस इंडिया बनीं।
लेकिन इसके बाद भी एक्ट्रेस बनने का रास्ता आसान नहीं था। कई ऑडिशन दिए, कई बार रिजेक्ट हुईं कई बड़ी वेब सीरीज में नाम फाइनल होने के बाद भी दूसरे लोगों को चुना गया वर्तिका कहती हैं कि मॉडलिंग और एक्टिंग में बहुत फर्क है, और एक्टिंग सीखने के लिए उन्होंने कई वर्कशॉप कीं।

क्या कभी हिम्मत टूटी?

कौन हैं वर्तिका सिंह? इमरान की 'हक' से करेंगी डेब्यू, जीते ब्यूटी  पेजेंट्स-बनीं कैलैंडर गर्ल - Know vartika singh bollywood debut film haq  miss universe india runs ngo tmovhकौन हैं वर्तिका सिंह? इमरान की 'हक' से करेंगी डेब्यू, जीते ब्यूटी  पेजेंट्स-बनीं कैलैंडर गर्ल - Know vartika singh bollywood debut film haq  miss universe india runs ngo tmovh

वर्तिका कहती हैं कि हिम्मत टूटना सामान्य है, लेकिन असली ताकत ये है कि आप मुश्किलों के बाद भी रुकें नहीं। वे हमेशा मेहनत करती रहीं और आगे बढ़ती रहीं।  उनका परिवार बहुत खुश हुआ। उनकी मम्मी ने फिल्म दो बार देखी और कहा कि उन्हें वर्तिका का काम सबसे अच्छा लगा। क्रिटिक्स ने भी उनके काम की तारीफ की, जिससे उन्हें बहुत आत्मविश्वास मिला।

TV में काम नहीं किया

वर्तिका कहती हैं कि उन्होंने कभी टीवी या वेब सीरीज में काम नहीं किया। ‘हक’ उनका पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट है, इसलिए यह उनके लिए बड़ा ब्रेक था।

दूसरा करियर प्लान क्या था?

वर्तिका का प्लान था कि वो पीएचडी करें और पढ़ाई-लिखाई वाला करियर बनाएं। घर में सभी पढ़ाई को लेकर बहुत सख्त थे। लेकिन उनकी जिंदगी का रास्ता धीरे-धीरे मॉडलिंग और एक्टिंग की तरफ मुड़ गया।

परिवार और बचपन

उनके पापा कृषि वैज्ञानिक रहे हैं और अब रिटायर हो चुके हैं।

उनकी मम्मी सरकारी स्कूल में टीचर थीं और पिछले साल रिटायर हुईं।

बचपन से घर में पढ़ाई को लेकर बहुत सख्ती थी।

वर्तिका बचपन में खेतों में बहुत समय बिताती थीं और ऑर्गेनिक खेती उन्हें पसंद है।

सर्दियों में बच्चों की पूरी देखभाल: ये 15 उपाय अपनाएँ, न करें ये 7 गलतियां

POCO ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ

रणजीत हनुमान महोत्सव की धूम: स्वर्ण रथ, दीपों की रोशनी और लाखों भक्तों की भीड़

फ्लोरिडा हाईवे पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, कार से टकराया विमान