July 2, 2025 4:56 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सड़क और फ्लाईओवर की ऐतिहासिक सौगातें

cm-yadav-nitin-gadkari-road-projects-inauguration-ujjain-badnawar-highway

उज्जैन-बदनावर हाईवे का लोकार्पणइंदौर संभाग के बदनावर के खेड़ा में आयोजित हुआ भव्य लोकार्पण और शिलान्यास समारोह

धार (बदनावर)। मध्यप्रदेश के विकास में एक और मील का पत्थर जुड़ गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को इंदौर संभाग के बदनावर स्थित खेड़ा में आयोजित एक भव्य समारोह में कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं और फ्लाईओवर का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

कार्यक्रम की सबसे बड़ी सौगात उज्जैन से बदनावर के बीच बने 4 लेन हाईवे का लोकार्पण रहा। यह 69.100 किलोमीटर लंबा हाईवे अब पूरी तरह से तैयार है और इससे यात्रा समय घटकर मात्र 1 घंटे रह गया है, जो पहले ढाई घंटे से अधिक था।

इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण:

  • उज्जैन-बदनावर खंड पर नवनिर्मित 4 लेन सड़क
  • उज्जैन-गरोठ के खेड़ा खजुरिया से सुहागड़ी तक 4/6 लेन ग्रीनफील्ड हाईवे
  • सुहागड़ी से बर्डिया अमरा तक 4/6 लेन ग्रीनफील्ड हाईवे
  • जीरापुर-सुसनेर-मप्र-राजस्थान बॉर्डर पर पेव्ड शोल्डर के साथ 2 लेन सड़क
  • बाकानेर घाट पर पेव्ड शोल्डर के साथ अतिरिक्त 3 लेन सड़क

इन परियोजनाओं का किया गया शिलान्यास:

  • संदलपुर-नसरुल्लागंज खंड पर 4 लेन सड़क
  • चंदेरी-पिछोर खंड पर पेव्ड शोल्डर सहित 2 लेन सड़क
  • इंदौर-गुजरात खंड पर 7 फ्लाई ओवर एवं अंडरपास
  • शाजापुर, कनासिया और MIDC इंडस्ट्रियल एरिया में 3 फ्लाई ओवर व अंडरपास
  • रसलपुर जंक्शन पर फ्लाई ओवर

हाईवे निर्माण की विशेषताएं:

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा मई 2022 में यह परियोजना GR इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को सौंपी गई थी। इसका निर्माण उत्कृष्ट इंजीनियरिंग और अत्याधुनिक तकनीक के साथ हुआ है। हाईवे में निम्नलिखित सुविधाएं शामिल हैं:

  • 2 रेलवे ओवरब्रिज
  • 4 बड़े पुल, 7 छोटे पुल
  • 1 इंटरचेंज, 2 फ्लाईओवर
  • 31 अंडरपास, 140 कलवर्ट
  • 42 बस शेल्टर और 4 वे-साइड सुविधाएं
  • 23 किमी सर्विस रोड
  • 3 बायपास (28 किमी), 5 स्थानों पर 18 किमी रिअलाइनमेंट

इन सभी निर्माणों से ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। मंच पर विकास कार्यों की प्रस्तुतियाँ भी दी गईं।

महावीर जयंती की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से महावीर जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “भगवान महावीर ने जो मार्ग दिखाया — अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह — वह आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है।” उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

नर्मदा पूजन से शुरू किया दिन

इससे पहले मुख्यमंत्री ने धार जिले के धरमपुरी में माँ नर्मदा का पूजन किया। स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश में जल संरक्षण और नदियों के महत्व पर भी बल दिया।

Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on whatsapp
Share on telegram