रीवा/सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर श्री ब्रह्मानंद यादव जी का मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में दुखद निधन हो गया। उनके निधन से मुख्यमंत्री के परिवार और समाज में शोक की लहर है।
आज रात रीवा पहुंचेगा पार्थिव शरीर, कल होगा अंतिम संस्कार
श्री ब्रह्मानंद यादव जी का पार्थिव शरीर आज रात रीवा लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार कल रीवा में किया जाएगा। रीवा पहुंचने के बाद उनका पार्थिव शरीर दर्शनार्थ रखा जाएगा, जहाँ परिजनों, समाजजनों और जनप्रतिनिधियों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/07/image-670.png)
मुख्यमंत्री और परिजनों ने व्यक्त किया गहरा शोक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके परिवार ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ब्रह्मानंद यादव जी के जीवन मूल्यों और सादगीपूर्ण जीवन को याद करते हुए कहा कि उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
मां भारती की सेवा में संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले, परम पूज्य ससुर श्रद्धेय ब्रह्मानंद यादव जी का देवलोकगमन अत्यंत दुखद है। आपके चरणों में सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51)
आपने जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के लिए न्यौछावर किया। आप एक शिक्षक थे आपने सदैव… pic.twitter.com/0KKC2CkCdwमां भारती की सेवा में संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले, परम पूज्य ससुर श्रद्धेय ब्रह्मानंद यादव जी का देवलोकगमन अत्यंत दुखद है। आपके चरणों में सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 16, 2025
आपने जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के लिए न्यौछावर किया। आप एक शिक्षक थे आपने सदैव… pic.twitter.com/0KKC2CkCdw
समाज ने दी श्रद्धांजलि, की आत्मा की शांति की प्रार्थना
ब्रह्मानंद यादव जी के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। रीवा में बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने एकत्र होंगे और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे।
स्वदेश ज्योति के द्वारा | और भी दिलचस्प खबरें आपके लिए… सिर्फ़ स्वदेश ज्योति पर!
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/07/image-670.png)