नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की प्रक्रिया को गति दे दी है। इसके तहत पार्टी ने इन तीन राज्यों के लिए प्रदेश चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है।
भाजपा संगठन चुनाव के निर्वाचन अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण की ओर से शुक्रवार को जारी पत्र में बताया गया कि इन राज्यों के नए प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए वरिष्ठ नेताओं को विशेष जिम्मेदारी दी गई है।
किन्हें मिली जिम्मेदारी?
- उत्तराखंड: केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा
- महाराष्ट्र: केंद्रीय कैबिनेट मंत्री किरण रिजिजू
- पश्चिम बंगाल: भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
किस राज्य में कौन है अभी अध्यक्ष?
- उत्तराखंड: वर्तमान में महेंद्र भट्ट प्रदेश अध्यक्ष हैं, लेकिन उनका कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है। पार्टी अब यहां नया नेतृत्व लाना चाहती है।
- महाराष्ट्र: चंद्रशेखर बावनकुले अगस्त 2022 से प्रदेश अध्यक्ष हैं। अब पार्टी नए चेहरे पर मंथन कर रही है।
- पश्चिम बंगाल: अभी डॉ. सुकांत मजूमदार अध्यक्ष पद पर हैं, लेकिन बदलाव की संभावना प्रबल हो चुकी है।
चुनाव क्यों हैं महत्वपूर्ण?
तीनों राज्यों में आने वाले लोकसभा चुनावों की रणनीति, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और नए नेतृत्व के जरिए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरना भाजपा की प्राथमिकता मानी जा रही है।
इन राज्यों में राजनीतिक परिस्थितियां बदल रही हैं और विपक्ष की सक्रियता के बीच भाजपा भी संघठनिक फेरबदल कर अपनी स्थिति को मज़बूत करना चाहती है।
स्वदेश ज्योति के द्वारा | और भी दिलचस्प खबरें आपके लिए… सिर्फ़ स्वदेश ज्योति पर!