- युवा पहाड़ी लड़के से लेकर कठोर और प्रभावशाली राजनीतिक नेता तक के बदलाव को सहजता और विश्वसनीयता के साथ दर्शाया
हाल ही में रिलीज़ हुई बायोपिक “अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी” ने दर्शकों और आलोचकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फिल्म में अभिनेता अनंत वी. जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीवन यात्रा को पर्दे पर बेहद जीवंत तरीके से पेश किया है। फिल्म की कहानी अनंत के किरदार के माध्यम से उनकी युवा अवस्था से लेकर राजनीतिक नेतृत्व तक के सफर को दिखाती है। समीक्षकों का मानना है कि अनंत ने इस जटिल भूमिका को गहराई और सूक्ष्मता के साथ निभाया है। उन्होंने युवा पहाड़ी लड़के से लेकर कठोर और प्रभावशाली राजनीतिक नेता तक के बदलाव को सहजता और विश्वसनीयता के साथ दर्शाया है। फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका स्क्रिप्ट है, जिसे लिखे हैं जाने-माने लेखक दिलीप झा ने। दिलीप झा पहले ब्लॉकबस्टर स्पोर्ट्स बायोपिक “एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी” के लिए जाने जाते हैं और इस बार उन्होंने एक और प्रभावशाली सार्वजनिक शख़्सियत की कहानी को बड़े पर्दे पर जीवंत किया है। उनके द्वारा लिखा गया स्क्रिप्ट कथानक को मजबूत बनाने के साथ ही पात्रों की भावनाओं और संघर्षों को बारीकी से पेश करता है। इंडस्ट्री और समीक्षकों में अनंत वी. जोशी की तुलना सुशांत सिंह राजपूत से की जा रही है, जिन्होंने “एम.एस. धोनी” में भारतीय क्रिकेट के महानतम कप्तानों में से एक की भूमिका निभाई थी। दोनों ही कलाकारों ने ऐसे किरदार निभाए हैं, जो वास्तविक जीवन में देश के लिए महत्वपूर्ण और व्यापक रूप से जाने-पहचाने हैं। हाव-भाव, भाषण शैली और व्यक्तित्व के हर पहलू को पर्दे पर सटीक ढंग से उतारना आसान नहीं होता, लेकिन अनंत ने इसे बेहतरीन ढंग से किया। फिल्म का निर्देशन और प्रस्तुति भी दर्शकों की सराहना का केंद्र बनी हुई है। “अजेय” न केवल राजनीतिक जीवन की कहानी बताती है, बल्कि यह संघर्ष, दृढ़ता और नेतृत्व की प्रेरक कहानी भी पेश करती है। पहले दिन से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है और दर्शक अनंत की परफॉर्मेंस को लेकर उत्साहित हैं। विशेष रूप से युवाओं और राजनीतिक इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए यह फिल्म प्रेरणादायक साबित हो रही है। अब तक के समीक्षाओं में इसे एक उच्च दर्जे की बायोपिक के रूप में देखा जा रहा है, जो वास्तविक घटनाओं और जीवंत अभिनय के मिश्रण से दर्शकों को बांधने में सफल रही है।