नौसेना में पहली महिला फाइटर पायलट बनीं आस्था पूनिया, भारतीय नौसेना ने रचा इतिहास

विशाखापत्तनम। भारतीय नौसेना ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया को नौसेना के फाइटर स्ट्रीम में शामिल कर लिया है। वह इस स्ट्रीम में जगह पाने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं, जिससे अब महिला अधिकारियों के लिए लड़ाकू भूमिकाओं के द्वार खुल गए हैं।

publive-image

आस्था पूनिया को विशाखापत्तनम स्थित आईएनएस डेगा में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में 'विंग्स ऑफ गोल्ड' सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान नौसेना के फाइटर पायलट बनने की पात्रता का प्रतीक है। सम्मान प्रदान करने का कार्य रियर एडमिरल जनक बेवली, सहायक नौसेना स्टाफ (एयर) ने किया।

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट अतुल कुमार ढुल को भी फाइटर पायलट बनने पर ‘विंग्स ऑफ गोल्ड’ प्रदान किया गया। यह समारोह ‘सेकेंड बेसिक हॉक कन्वर्जन कोर्स’ की सफल समाप्ति के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

यह उपलब्धि सिर्फ भारतीय नौसेना के लिए नहीं, बल्कि देश की सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक है।