इंडिया गठबंधन को बताया ‘सिर्फ लोकसभा चुनाव तक सीमित’, कांग्रेस से दूरी साफ
केजरीवाल का ऐलान- बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, कांग्रेस से दूरी
अहमदाबाद। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी अब बिहार में किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी और विधानसभा चुनाव में अकेले मैदान में उतरेगी। गुरुवार को अहमदाबाद में प्रेस को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि "इंडिया गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव तक सीमित था, अब हमारा किसी भी दल से कोई गठबंधन नहीं है।"
/swadeshjyoti/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/07/image-90.png)
केजरीवाल गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने अहमदाबाद में पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने दावा किया कि गुजरात के विसावदर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से अलग चुनाव लड़कर तीन गुना ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की।
उन्होंने कहा, "यह जनता का स्पष्ट संदेश है कि अब उन्हें एक नया विकल्प चाहिए और वह विकल्प आम आदमी पार्टी है।"
कांग्रेस पर तीखा हमला
केजरीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि "भाजपा ने कांग्रेस को कहा था कि आप वोट काटो, लेकिन कांग्रेस ठीक से नहीं कर पाई। उसके नेताओं को भाजपा से डांट भी पड़ी।"
इंडिया गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, "वह गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक था। अब हमारी ओर से कुछ नहीं है।" इससे यह स्पष्ट हो गया है कि AAP अब विपक्षी गठबंधन INDIA से अलग राह पर चलने जा रही है।
दिल्ली में हार और पंजाब पर भरोसा
दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर केजरीवाल ने कहा, "ऊपर-नीचे तो चलता रहता है।" उन्होंने भरोसा जताया कि "पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार दोबारा बनेगी और राज्य में विकास का काम लगातार जारी रहेगा।"
गुजरात में पार्टी को लेकर दिखा आत्मविश्वास
केजरीवाल ने दावा किया कि गुजरात की जनता अब तीसरे विकल्प की तलाश में है और वह आम आदमी पार्टी को देख रही है। उन्होंने कहा कि आगे के चुनावों में AAP गुजरात में पूरी ताकत से लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी।
स्वदेश ज्योति के द्वारा | और भी दिलचस्प खबरें आपके लिए… सिर्फ़ स्वदेश ज्योति पर!
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/07/image-89.png)