संगठन पर्व के तहत निर्वाचित हुए अध्यक्ष, भाजपा नेतृत्व और कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
हेमंत खंडेलवाल निर्विरोध भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने, अंतिम व्यक्ति की सेवा को बताया संकल्प
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई को नया प्रदेशाध्यक्ष मिल गया है। विधायक हेमंत खंडेलवाल को संगठन पर्व के तहत बुधवार को निर्विरोध रूप से भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। केंद्रीय मंत्री और निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान ने निर्वाचन की घोषणा करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया संगठन में लोकतांत्रिक परंपराओं की एक नई मिसाल है।
खंडेलवाल का संकल्प: अंतिम व्यक्ति की सेवा और राष्ट्रवादी भावना
निर्वाचन के बाद हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा,
“हमारा संगठन पितृपुरुषों और कार्यकर्ताओं के त्याग-तपस्या से सिंचित है। अंतिम व्यक्ति की सेवा और राष्ट्रवादी भाव हमारा अटल संकल्प है।” उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके लिए सम्माननीय है और वे किसी भी कार्यकर्ता के सम्मान में कमी नहीं आने देंगे।
खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा संगठन योग्यता और क्षमता के आधार पर कार्य सौंपता है और वे इसी परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से मध्यप्रदेश भाजपा संगठन पूरे देश में आदर्श बनकर उभरा है।
BHOPAL, JULY 2 (UNI):- Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav, join hand with party MLA Hemant Khandelwal after proposing his name for state BJP President, in Bhopal on Tuesday. UNI PHOTO-67U
डबल इंजन सरकार की योजनाएं घर-घर तक पहुंचाएंगे: खंडेलवाल
उन्होंने कहा कि
“डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यों को भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।” खंडेलवाल ने पूर्व अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
BHOPAL, JULY 2 (UNI):- Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav, BJP election in-charge Dharmendra Pradhan offering sweet to party MLA Hemant Khandelwal after proposing his name for state BJP President, in Bhopal on Tuesday. UNI PHOTO-69U
पदभार ग्रहण समारोह में दिखा उत्साह
खंडेलवाल ने भाजपा कार्यालय में निर्वाचन प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और विधिवत पूजन-अर्चन कर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद, क्षेत्रीय महामंत्री अजय जामवाल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाएं
🔶 धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री
“हेमंत खंडेलवाल सहज, मृदुभाषी और संगठन की जड़ों तक काम करने वाले नेता हैं। उनके नेतृत्व में संगठन मजबूती से आगे बढ़ेगा।”
🔶 डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री
“हमारे संगठन में ‘तुम’ नहीं, ‘हम’ की भावना है। यही हमारी ताकत है। हम सभी मिलकर मध्यप्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएंगे।”
🔶 शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री
“खंडेलवाल चुनौतियों का डटकर सामना करने वाले नेता हैं। वे नई योजनाओं के साथ भाजपा को और मजबूती देंगे।”
🔶 विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष
“हमने मध्यप्रदेश को संगठनात्मक रूप से आदर्श राज्य बनाया है। अब सभी कार्यकर्ता मिलकर खंडेलवाल के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।”
संगठन पर्व का समापन: 1.73 करोड़ नए सदस्य
राज्य निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर ने बताया कि सितंबर 2024 में शुरू हुए संगठन पर्व के अंतर्गत
1.73 करोड़ नए सदस्य बनाए गए
65014 बूथों में से 64468 पर बूथ समितियों का गठन हुआ
1313 मंडलों में से 1101 का गठन
62 जिलों में जिला अध्यक्षों का चुनाव पूर्ण
44 राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का निर्वाचन भी हुआ
खंडेलवाल बोले: भाजपा का झंडा सदैव बुलंद रहेगा
“मेरा परिवार 100 वर्षों से कांग्रेस के खिलाफ झंडा बुलंद करता रहा है। मैं एक सामान्य कार्यकर्ता हूं और मेरा लक्ष्य यही रहेगा कि भाजपा का झंडा हमेशा बुलंद रहे और कार्यकर्ताओं का सम्मान बना रहे।”
स्वदेश ज्योति के द्वारा | और भी दिलचस्प खबरें आपके लिए… सिर्फ़ स्वदेश ज्योति पर!