July 4, 2025 10:16 AM

भाईदूज से लाड़ली बहनों को मिलेंगे ₹1500 प्रतिमाह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

cm-mohan-yadav-announces-1500-for-ladli-sisters

– पृथ्वीपुर में नारी शक्ति सम्मेलन में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई बड़ी घोषणाएं
– 42 स्वसहायता समूहों को ₹1.55 करोड़ का चेक वितरण, 41.98 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

निवाड़ी (पृथ्वीपुर)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन में शामिल होकर महिलाओं के लिए आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में कई घोषणाएं कीं। उन्होंने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि इस वर्ष भाईदूज से लाड़ली बहनों को प्रति माह ₹1500 की सहायता राशि देना शुरू किया जाएगा, जिसे सरकार चरणबद्ध रूप से 2028 तक ₹3000 प्रतिमाह तक बढ़ाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा,

“हमारी बहनें आत्मनिर्भर हों, आर्थिक रूप से सशक्त बनें, यही हमारी सरकार का संकल्प है। भाईदूज से हर लाड़ली बहन को ₹1500 प्रतिमाह देना शुरू किया जाएगा।”


रेडीमेड कारखानों में काम करने पर मिलेंगे ₹5000 अलग से

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि जो बहनें रेडीमेड वस्त्र निर्माण इकाइयों में काम करेंगी, उन्हें अतिरिक्त ₹5000 प्रति माह की सहायता सरकार द्वारा दी जाएगी। यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को कौशल आधारित रोजगार से जोड़ने और घरेलू आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।


भावनात्मक संबोधन: रामराजा और अहिल्या माता को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने संबोधन के दौरान कहा कि आज मौसम की परीक्षा के बावजूद वह अपनी बहनों से मिलने पृथ्वीपुर आ सके, यह रामराजा सरकार और बहनों के आशीर्वाद की ही कृपा है। उन्होंने देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें राष्ट्र की नारी शक्ति का प्रतीक बताया।


₹41.98 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने नारी सम्मेलन के दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों में कुल ₹41.98 करोड़ की लागत से तैयार या प्रस्तावित विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, जिनमें शामिल हैं:

🟠 भूमिपूजन:

  • अटल ग्राम सेवा सदन – ₹2.62 करोड़
  • सामुदायिक भवन (कुंवरपुरा, काकावनी आदि) – ₹1.25 करोड़

🟢 लोकार्पण:

  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मड़िया – ₹1.34 करोड़
  • उप स्वास्थ्य केंद्र, पंचमखेरा – ₹60.31 करोड़
  • कैरीपुरा-महावीरपुरा-मड़वा मार्ग – ₹6.16 करोड़
  • लुहरगुवां-बम्होनी खेरा मार्ग – ₹6.73 करोड़
  • नल-जल योजनाएं (बाबा खेरा, मझगुंवा) – ₹3 करोड़
  • संयुक्त तहसील भवन, दिगौड़ा – ₹6.40 करोड़
  • राजस्व स्टाफ क्वॉर्टर, पृथ्वीपुर – ₹6 करोड़

लाड़ली लक्ष्मी और स्वसहायता समूहों को मिला लाभ

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने त्रिशा गुप्ता, वन्या अहिरवार, मायरा आदि बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही 42 स्वसहायता समूहों की 42 महिलाओं को ₹1.55 करोड़ का चेक भी प्रदान किया गया।

रश्मि यादव सहित अन्य महिलाओं को सम्मानित कर आत्मनिर्भरता की प्रेरणा दी गई।


केंद्र सरकार की भूमिका और पाकिस्तान पर कड़ा संदेश

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहनों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा—

“भारत की बहनों की सुरक्षा से समझौता नहीं होगा। पाकिस्तान के घर में घुसकर भारत ने जवाब दिया। पाकिस्तान का प्रधानमंत्री शरीफ नहीं, बदमाश है। जो भारत की ओर आंख उठाएगा, उसे ठिकाने लगाया जाएगा।”

उन्होंने रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे भारतीय पारिवारिक मूल्यों पर आधारित पर्वों की महत्ता पर भी जोर दिया।



Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on whatsapp
Share on telegram