- पेट की समस्याओं से बार-बार जूझ रहे हैं, तो कुछ साधारण और प्राकृतिक उपायों को अपनाकर राहत पा सकते हैं
आज की अनियमित जीवनशैली और खान-पान की आदतों का सीधा असर हमारी गट हेल्थ यानी पाचन तंत्र पर पड़ता है। गैस, एसिडिटी, जलन, अपच जैसी समस्याएं अब आम हो गई हैं, लेकिन इन्हें नजरअंदाज करना आगे चलकर गंभीर बीमारियों को न्यौता दे सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि शरीर की करीब 70% समस्याओं की जड़ पेट की खराब स्थिति होती है। ऐसे में अगर आप भी पेट की समस्याओं से बार-बार जूझ रहे हैं, तो कुछ साधारण और प्राकृतिक उपायों को अपनाकर राहत पा सकते हैं।
आइए जानते हैं ऐसे 5 पोषक तत्वों से भरपूर सीड्स के बारे में, जो आपकी गट हेल्थ को सुधारने में अहम भूमिका निभा सकते हैं—
- जीरा – पेट के लिए हर मौसम का साथी
जीरा न केवल स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसका पाचनतंत्र पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
कैसे लें:
रात को एक गिलास पानी में आधा चम्मच जीरा डालकर उबालें। सुबह छानकर गुनगुना पी लें। ये गैस और पेट फूलने की समस्या में तुरंत राहत देता है। - मेथी दाना – पेट के लिए गुणों की खान
मेथी के बीज में पाए जाने वाले म्यूसीलेज तत्व आंतों की सफाई करने में मदद करते हैं और एसिडिटी से राहत दिलाते हैं।
कैसे लें:
रात को मेथी दाना पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट चबाकर खाएं। यह पेट की गर्मी कम करने और पाचन क्रिया सुधारने में उपयोगी होता है। - सौंफ – ठंडी तासीर, ठंडी राहत
सौंफ में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स गट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। इसकी ठंडी तासीर एसिडिटी की जलन को शांत करती है।
कैसे लें
हर भोजन के बाद एक चुटकी सौंफ चबाएं या सौंफ का पानी बनाकर पी सकते हैं। - चिया सीड्स – फाइबर से भरपूर सुपरफूड
चिया सीड्स में घुलनशील फाइबर की अधिकता होती है, जो पेट में जेल बनाकर विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है।
कैसे लें:
1 चम्मच चिया सीड्स को रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट सेवन करें। - अलसी के बीज – पेट की सफाई के लिए कारगर
अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड और घुलनशील फाइबर का बेहतरीन स्रोत हैं। ये कब्ज और गैस की समस्या में लाभकारी हैं।
कैसे लें
भुनी हुई अलसी पाउडर बनाकर दही, छाछ या पानी में मिलाकर रोजाना एक चम्मच लें।
जरूरी सलाह
इन बीजों का सेवन करते वक्त मात्रा का ध्यान जरूर रखें। अधिक मात्रा में सेवन से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। साथ ही किसी भी क्रॉनिक पेट समस्या की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।