असली है या नकली अल्फांसो? खरीदने से पहले जरूर जांच करें
किसको इंतजार रहता है, आम खाने का:
गर्मी का मौसम आते ही हर किसी को बेसब्री रहती है आम का स्वाद चखने की।
जैसे-जैसे अल्फांसो आम की मांग बढ़ती है, वैसे-वैसे बाज़ार में नकली आम आने लगते है, जिससे पहचान करना चुनौती बन जाता है।
अल्फांसो आम अपनी खास मिठास के लिए जाना जाता है, लेकिन बाज़ार में इसके नकली वेरिएंट भी मौजूद हैं।
जैसे-जैसे अल्फांसो आम की डिमांड बढ़ती है, वैसे-वैसे बाज़ार नकली आम से भरने लगता है, जिससे पहचान करना चुनौती बन जाता है।
अगर आपको अल्फांसो आम खाना पसंद है, तो असली और नकली में फर्क जानना बेहद ज़रूरी है।
आज जानिए कुछ आसान तरीके, जिनसे आप असली और नकली अल्फांसो आम में फर्क कर पाएंगे।
खुशबू:
असली अल्फांसो आम से एक नैचुरल और मीठी सुगंध आती है, जबकि बिना खुशबू वाले आम अक्सर नकली या केमिकल से पके होते हैं।
टेक्सचर और कलर ध्यान से देखें
— असली आम का रंग सौम्य पीला होता है, न कि तेज चमकदार या गुलाबी।
असली अल्फांसो आम की बनावट अंडे के आकार की होती है, और ऊपर नुकीली टोपी निकली होती है । गूदा मुलायम होता है लेकिन रैशेदार नहीं।
ऐसी ही और जानकारी के लिए जुड़े रहिये स्वदेश ज्योति के साथ।
भगवान महावीर के सत्य, अहिंसा और आत्मसंयम के जीवन का मार्ग।
फिटकरी से पाएं बेदाग और निखरी त्वचा, जानें सही इस्तेमाल का तरीका
भारत के 5 और अनसुने तथ्य
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन: जानें खास बातें