Trending News

March 14, 2025 7:58 AM

विक्की की फिल्म छावा रिलीज से पहले विवादों में, मंत्री बोल-एक्सपर्ट को दिखाएं


मुंबई। विक्की कौशल की फिल्म छावा अभी रिलीज भी नहीं हुई है, लेकिन फिल्म को लेकर एक बयान सामने आ गया है। फिल्म मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी के बेटे संभाजी महाराज पर के जीवन संघर्षों पर आधारित है। अब महाराष्ट्र के मंत्री उदय समंत ने फिल्म छावा को लेकर एक बयान दिया है। इस बयान में कहा गया गया कि मेकर्स को ये फिल्म थिएटर में रिलीज करने से पहले किसी एक्सपर्ट को दिखानी होगी।

उदय समंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘यह गर्व की बात है कि छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म बनाई जा रही है। हालांकि, यह जरूरी है कि फिल्म को रिलीज से पहले इतिहास के जानकार और एक्सपर्ट देख लें। अगर कोई भी आपत्तिजनक सामग्री पाई जाती है, तो इसे तुरंत हटा दिया जाए। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि इस फिल्म में छत्रपति की गरिमा और सम्मान की रक्षा हो।’उन्होंने आगे कहा, ‘फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए हमें कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटना चाहिए, अगर फिल्म में कुछ ऐसा होता है, जो महाराज की इज्जत को ठेस पहुंचाता है।’

धर्मरक्षक,स्वराज्यरक्षक छत्रपती संभाजी महाराज यांच्या जीवनावर आधारित हिंदी चित्रपट बनणे ही आनंदाची गोष्ट आहे, छत्रपतींचा इतिहास जगाला समजावा यासाठी असे प्रयत्न आवश्यक आहे. मात्र या चित्रपटात काही आक्षेपार्ह दृश्ये असल्याबाबत अनेकांनी मते व्यक्त केली आहेत. हा चित्रपट तज्ज्ञ आणि…

बता दें, फिल्म छावा में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज के रूप में नजर आएंगे, जो 1681 में छत्रपति शिवाजी महाराज के बाद मराठा साम्राज्य के शासक बने थे। फिल्म में उनके शौर्य, संघर्ष और साम्राज्य के लिए उनकी बलिदान की कहानी दिखाई जाएगी। लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। छावा का ट्रेलर जबरदस्त बताया गया है। फिल्म 14 फरवरी को थिएटर में रिलीज हो रही है।

Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on whatsapp
Share on telegram