Trending News

May 16, 2025 10:45 PM

पाकिस्तानियों को 48 घंटे का अल्टीमेटम, क्या सीमा हैदर को भी छोड़ना होगा भारत?

  • जम्मू-कश्मीर के पहगाम में आतंकी हमले के बाद सीमा हैदर एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई
  • पाकिस्तान की सीमा हैदर मई 2023 में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आई थीं

ग्रेटर नोएडा। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सार्क वीजा छूट नीति को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। इस फैसले के तहत अब भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चाओं में एक बार फिर आ गई हैं – सीमा हैदर।

कौन हैं सीमा हैदर और क्यों मचा है विवाद?

सीमा हैदर, जो मूल रूप से पाकिस्तान की रहने वाली हैं, मई 2023 में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आई थीं। सीमा की कहानी सोशल मीडिया और समाचार चैनलों पर पहले ही सुर्खियों में रह चुकी है। पब्जी गेम के जरिए उनकी मुलाकात ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा से हुई थी। दोनों में प्रेम संबंध बना और सीमा अपने चार बच्चों के साथ भारत आकर सचिन के साथ रहने लगीं। अब दोनों का एक बच्चा भी हुआ है और वे नोएडा में साथ रह रहे हैं।

सरकार के आदेश के बाद क्या होगा?

भारत सरकार द्वारा सार्क वीजा छूट नीति को रद्द करने और पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के निर्देश के बाद, सीमा हैदर को लेकर बहस तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स मांग कर रहे हैं कि सीमा को भी अब भारत छोड़कर वापस पाकिस्तान भेजा जाए। हालांकि, कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि सीमा की स्थिति विशेष और जटिल है क्योंकि वह अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थीं और मामला पहले से ही जांच और अदालती प्रक्रिया में रहा है।

सोशल मीडिया पर उठा सवाल: ‘क्या भावना से बड़ा है कानून?’

सोशल मीडिया पर सीमा हैदर को लेकर दो राय देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग उनके ‘प्रेम और पारिवारिक भावनाओं’ की दुहाई दे रहे हैं, वहीं कुछ का मानना है कि कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए। भारत की सुरक्षा और नीति के लिहाज़ से अब सरकार को स्पष्ट रुख अपनाना होगा कि सीमा हैदर जैसे मामलों में क्या रुख लिया जाएगा।

Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on whatsapp
Share on telegram