• भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया

नई दिल्ली/भोपाल। देश के कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड और झारखंड में रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जहां भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट और 17 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान: 5 मौतें, कार बहने की घटना

  • राजस्थान में रविवार को 24 जिलों में तेज बारिश हुई और सोमवार को भी 27 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
  • सिरोही जिले के कालिंद्री थाना क्षेत्र में तेज बहाव में एक कार बह गई, हालांकि ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
  • राज्य में बिजली गिरने और डूबने की घटनाओं में 5 लोगों की मौत हुई।
  • मानसून पूरे राजस्थान को कवर करते हुए पाकिस्तान तक पहुंच चुका है।

हिमाचल प्रदेश: स्कूल बंद, 20 मौतें

  • राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है।
  • मंडी में ब्यास और जूनी नदी उफान पर हैं।
  • बारिश के मद्देनजर सोमवार को 4 जिलों में स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
  • उत्तराखंड: बादल फटने से 2 की मौत, चारधाम यात्रा रोकी
  • उत्तरकाशी जिले में बादल फटने से 2 लोगों की मौत हो गई।
  • चारधाम यात्रा एहतियातन एक दिन के लिए स्थगित कर दी गई है।

चंडीगढ़: 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश

देश में सबसे ज्यादा बारिश चंडीगढ़ में रिकॉर्ड की गई है।

  • यहां 119.5 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
    ओडिशा: नदियों का जलस्तर बढ़ा
    ओडिशा की प्रमुख नदियों - बुधबलंग, सुवर्णरेखा, जलाका और सोनो - में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
  • नदी किनारे बसे क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
publive-image